ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर। भाजपा की मदद के लिए आरएसएस को आगे आने के लिए कहे जाने पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा,आरएसएस का मुखौटा मात्र है। आरएसएस स्वयं को गैर राजनैतिक संगठन कहता है लेकिन वास्तव में भाजपा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जैसी संस्थाएं आरएसएस की अनुषांगिक संगठन ही हैं।भाजपा के माध्यम से आरएसएस लगातार राजनीति में सक्रिय रहता है और सांप्रदायिक सदभाव को नुकसान पहुंचाने में लगा रहता है। विपरीत और विस्फोट परिस्थितियों में भी छत्तीसगढ़ हमेशा पूरे देश में सद्भावना का टापू रहा है और आरएसएस की सक्रिय होने से सरकार को और ज्यादा सचेत रहने की आवश्यकता है। त्रिवेदी ने कहा कि आरएसएस हमेशा चुनाव में सक्रिय होता है। भाजपा की मदद करता है। लेकिन अभी तो कोई और चुनाव नहीं है और ऐसे समय में यदि आरएसएस को सक्रिय होने के लिये भाजपा कह रही है तो स्वाभाविक रूप से राज्य के भाजपा नेतृत्व और राज्य के भाजपा नेताओं की विफलता के परिणाम स्वरूप आरएसएस को मैदान में उतारना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले भी भाजपा और आरएसएस से लड़ते रहे हैं। हम इस लड़ाई को जारी रखेंगे और ज्यादा सावधानी से और ज्यादा तत्परता से हम कांग्रेस के लोग, हम छत्तीसगढ़ के लोग सांप्रदायिक ताकतों से लड़ेंगे।