ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2020 को स्वीप द्वारा शासकीय दिग्विजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत निर्वाचन आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था। इसी उपलक्ष्य में वर्ष 2011 से लगातार 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता के लिए पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद और कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओंकार यदु, जिला पंचायत राजनांदगांव की सीईओ श्रीमती तनूजा सलाम, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ बीएन मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर एवं जिला सत्र न्यायाधीश मंसूर अहमद ने उद्बोधन में कहा कि आज 10वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन सभी मतदाताओं को मतदान के प्रति अपने कर्तव्य और जिम्मेदारी का बोध कराता है। जातिए लिंग, वर्ग के भेदभाव से उपर उठकर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए क्योंकि जनता के वोट से ही सरकार बनती है। इसलिए सभी मतदाताओं को जिम्मेदारी पूर्वक निष्पक्ष मतदान करना चाहिए। अपने मताधिकार का सोच समझ कर प्रयोग करना चाहिए। यह हमारा अधिकार है।
कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोकतंत्र का आधार जनता हैे। जनता को जागरूक करके ही लोकतंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। लोकतंत्र में मतदान करने का संवैधानिक अधिकार जनता मिला है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर मतदाता को निष्पक्ष होकर अनिवार्य रूप से मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत हैं। आम मतदाताओं को जागरूक करने ही राष्ट्रीय मतदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। श्री मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का प्रमुख कारण लोकतंत्र में निष्पक्ष चुनाव हो। लोकतंत्र में सभी वर्ग का समान प्रतिनिधित्व होना चाहिए। उन्होंने निर्णायक पदों पर महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि जब ऐसा हो जाएगा तब समाज में भू्रण हत्याए छेड़छाड़ जैसे अपराध बंद हो जाएंगे। श्री मौर्य ने बताया कि लोकतंत्र कमजोर होने का मुख्य कारण अशिक्षा है। लोकतंत्र की बेहतरी के लिए अशिक्षित आबादी को शिक्षित करने समाज के हर वर्ग योगदान देना चाहिए। जनता को प्रलोभन से दूर होकर वोट करने के लिए जागरूक किया जाए। श्री मौर्य ने कहा कि स्वीप को विषय बदलकर ईमानदारी और निष्पक्षता से वोट डालने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे हर चुनाव में ईमानदारी से वोट दें। साथ ही अपने आसपास के परिवारों को भी इसके लिए जागरूक करें।