ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
रायपुर। राजधानी रायपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल होने गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे हैं। बैठक के संबंध में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि भले ही केंद्र और राज्य या अन्य राज्यों में टकराव की बात होती है, लेकिन टकराव की स्थिति इस बैठक में नहीं आती। क्योंकि इसमें जो मुद्दें आते हैं वो राज्यों की सहमति से आते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि जो चार राज्यों की बैठक होती है वो रीजनल काउंसिल की बैठक आज छत्तीसगढ़ में हो रही है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री सहित चार राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इस बैठक में मूलतः तीन विषय पर चर्चा होती है। कानून, नक्सल और उन क्षेत्रों के डवलपमेन्ट को लेकर चर्चा होगी। हमारी मुख्य बात होती है इंटरस्टेट क्वाडीनेशन की, क्योंकि हम छह राज्यों से घिरे हुए हैं। नक्सल क्षेत्रों के डेवलपमेंट के लिए भी चर्चा होती है। उन्होंने कहा कि हमने लंबे समय तक इसमें काम किया है, बस्तर और सरगुजा में जो सड़कों का जाल बिछाने का काम है वह हमने किया, हेल्थ के क्षेत्र में काम किया है।