ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
एनएच के किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से दुर्घटना की बढ़ी आशंका
जांजगीर-चांपा। लछनपुर चौक के पास वाहन मरम्मत व टायर की दो दर्जन दुकानें हैं, जहां मरम्मत के लिए पहुंचे वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग 49 के किनारे खड़े किया जाता है। वाहनों के बेतरतीब पार्किंग से मुख्य मार्ग सकरा हो जाता है। इसके चलते यहां आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एनएच क्रमांक 49 पर दो पहिया, चार पहिया, भारी व ओव्हरलोड वाहन दिनभर फर्राटे भरते हैं। राजमार्ग की चौड़ाई कम होने से समय बेसमय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लछनपुर चौक से बिरगहनी चौक तक सड़क के दोनों ओर वाहन मरम्मत व टायर की दो दर्जन दुकानें हैं। जहां सुबह से रात तक ट्रक, हाइवा सहित अन्य वाहन मरम्मत के लिए पहुंचते हैं। दुकान में पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण इन वाहनों को एनएच के दोनों ओर खड़े कर दिया जाता है. जिसके चलते यहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है और लोग परेशान होते हैं। लोगों की परेशानी रात में और बढ़ जाती है। इस मार्ग में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके चलते यहां दुर्घटनाएं आम हो गई है। कुछ माह के भीतर यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी है, जिसमें घायल होकर आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हुए। दूसरी ओर मरम्मत के बाद ड्राइवर वाहन को ले जाने के लिए हाइवा, ट्रक सहित अन्य वाहन को एनएच को घेरते हुए मोड़ते हैं। इस दौरान वाहन चालक हड़बड़ा कर रूक जाता है। यह स्थिति एक लंबे अर्से से यहां है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।