Google Analytics —— Meta Pixel

नाव हादसे में लापता हुई मासूम बच्ची का मिला शव Featured

धमतरी। जिले के गंगरेल बांध में नाव हादसे के बाद लापता हुई बच्ची की लाश गोताखोरों ने बरामद कर ली है। 42 घंटे से लगातार चल रहे रेस्क्यू के बाद 5 साल की बालिका लक्ष्मी मंडावी का शव गोताखोरों को मिला है। मासूम बच्ची का शव पत्थर के बीच में फंसा मिला। बता दें कि मंगलवार की शाम हुए नाव हादसे में डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई थी और 5 साल की लक्ष्मी मंडावी नाव पलटने के बाद से लापता हो गई थी। मासूम बच्ची का शव रेस्क्यू करने के बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक