Google Analytics —— Meta Pixel

शिक्षक नगर में विधायक ने किया औचक निरीक्षण Featured

बैगापारा मिनी स्टेडियम का होगा संपूर्ण संधारण- वोरा
दुर्ग। वार्ड क्रं 07 शिक्षक नगर में विधायक अरुण वोरा वार्ड की समस्याओं के औचक निरीक्षण में पहुंचे। जहां उन्होने बैगापारा मिनी स्टेडियम, तिलक स्कूल सहित वार्ड के साफ.सफाई का भी जायजा लिया। वार्डवासियों ने बताया कि मिनी स्टेडियम रख-रखाव के अभाव में जर्जर होता जा रहा है, गार्ड नहीं होने की वजह से शाम होते ही नशाखोरी का अड्डा बन चुका है एवं असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वरिष्ठ नागरिकों ने वार्ड की साफ.सफाई एवं टैक्स के लिए भटकाव की स्थिति की शिकायत की। श्री वोरा ने निगम आयुक्त से चर्चा कर बैगापारा मिनी स्टेडियम के संपूर्ण संधारण कार्य को निगम के आगामी बजट में शामिल करने को कहा व स्वास्थ्य अधिकारी को मौके पर बुलाकर साफ.सफाई संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि नागरिकों को टैक्स पटाने के लिए निगम के चक्कर काटने की नौबत नहीं आनी चाहिए, वार्डो में ही कैम्प लगाकर लोगों को टैक्स पटाने की सुविधा दी जाए साथ ही शहर के बीचो-बीच स्थित खेल मैदान बैगापारा मिनी स्टेडियम में अनेको आयोजन किए जाते हैं इसलिए संधारण किया जाना आवश्यक है। तिलक स्कूल की प्रयोगशाला कक्ष में बच्चे खतरे के बीच पढ़ रहे हैं भवन को पीडब्ल्यूडी द्वारा भी जर्जर घोषित किया गया है जिसका तत्काल पुर्ननिर्माण किया जाना चाहिए।
 इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी फत्तेसिंग भाटिया, वार्ड पार्षद मनदीप भाटिया, ईश्वर सिंह राजपूत, अंशुल पाण्डेय, मुनीर खान, शिशिरकांत कसार सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।
००००००००००००००००

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक