Google Analytics —— Meta Pixel

तीसरे चरण में अकलतरा, सक्ती और मालखरौदा जनपद में मतदान 3 फरवरी को Featured

2075 पंच, 200 सरपंच 64 जनपद और 7 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए होगा मतदान
जांजगीर-चांपा। त्रि-स्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत तीसरे चरण में जांजगीर चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा, मालखरौदा और सक्ती जनपद क्षेत्र के 2075 वार्ड पंच, 200 सरपंच, 64 जनपद और 7 जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिए 3 फरवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतदान केन्द्र में ही मतों की गिनती की जाएगी।
इन तीनों जनपद पंचायत के अंतर्गत 3124 वार्ड पंचों में से 1048 निर्विरोध चुने गए हैं। 2075 वार्ड पंचों के चुनाव के लिए 4123 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इसी प्रकार सरपंच के 211 में से 11 पंचायतों में निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति है। शेष 200 सरपंच पद के चुनाव के लिए 962 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनपद पंचायत सदस्य के कुल 68 पदों में से 4 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। वहीं 64 सदस्यांे के चुनाव के लिए 304 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। तृतीय चरण में जिला पंचायत सदस्य के 7 पदों के लिए मत डाले जाएंगे। 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। 3 फरवरी को होने वाले तृतीय चरण के चुनाव में तीनों जनपदों के कुल 3,49,787 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इनमें 1,76,849 पुरूष, 1,72, 603 महिला और 5 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं।
कलेक्टर की अपील
कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक ने त्रि-स्तरीय पंचायत तृतीय चरण के चुनाव के लिए 3 फरवरी को सभी मतदाताओं से मतदान की अपील की है। कलेक्टर ने कहा है कि मतदान से प्रजातंत्र मजबूत होता है। सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करे और लोकतंत्र को मतबूत बनाएं।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक