ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
जांजगीर-चांपा। वन्देमातरम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ में 25वां वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया थे। विषिश्ट अतिथि शासकीय नवीन कॉलेज के प्राचार्य भूपेन्द्र पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी थे।
भाजपा जिला महामंत्री अमर सुल्तानिया ने वन्देमातरम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागढ़ द्वारा कराए जा रहे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की प्रशंसा की एवं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन से बच्चो को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है तथा बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। कार्यक्रम से बच्चों में संस्कार, संस्कृति तथा अनुशासन देखने को मिलता है। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें सरस्वती वंदना की प्रस्तुति कुमारी नेहा कुसुम एवं साथी द्वारा किया गया जो वर्तमान परिवेश को दर्शाते हुए था। स्वागत गीत कुमारी मुस्कान, खुशबू व साथी ने प्रस्तुत किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने पानी आया पानी आया बाल गीत प्रस्तुत कर लोंगों का मन को मोह लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गरबा नृत्य, मराठी नृत्य, व छत्तीसगढ़ के लोक नृत्य कर्मा की प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह काफी प्रफुल्लित हुए। कार्यक्रम का प्रतिवेदन विद्यालय के प्राचार्य धनेश कुमार मिश्रा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य राकेश कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।