ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
काबुल। अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में हुई हिंसा में शनिवार को लगभग 170 लोग हताहत हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक ताजा हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के एक मतदान केन्द्र में खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। इस तरह अफगानिस्तान की राजधानी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई जबकि लगभग 100 लोग घायल है।
नयी दिल्ली। गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जम्मू कश्मीर का दौरा करेंगे । इस दौरान वह राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे और विभिन्न दलों के नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक दिवसीय दौरे में सिंह राज्यपाल सत्य पाल मलिक और सिविल, पुलिस तथा सुरक्षाबलों के शीर्ष अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे तथा मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे।
नयी दिल्ली/सिंगापुर। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के परोक्ष संदर्भ में शनिवार को कहा कि भारत ने आतंकी समूहों और उनके संरक्षकों की गतिविधियों को बाधित करने और रोकने के तरीकों का प्रदर्शन किया है और अगर जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करने से नहीं हिचकेगा।
सिंगापुर में आसियान देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि ‘‘निकटस्थ पड़ोस’’ में आतंकी ढांचों की मौजूदगी और आतंकवादियों को मिलने वाले समर्थन ने भारत के सब्र की परीक्षा ली है और एक जिम्मेदार शक्ति के तौर पर उसने इस खतरे से निपटने में ‘‘काफी संयम’’ दिखाया है।
जयपुर । आम आदमी पार्टी का राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र आगामी 28 अक्टूबर को जारी होगा, और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह घोषणा पत्र जारी करेंगे। प्रदेश घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष रामपाल जाट ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि आगामी 23 अक्टूबर से जयपुर में आम आदमी पार्टी क तरफ से किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर अनशन भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनशनस्थल पर ही घोषणा पत्र को लेकर सुझाव और खुली बहस की जाएगी। साथ ही 27 अक्टूबर तक घोषणा पत्र पर सुझाव लिए जाएंगे और फाइलन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि रामलीला मैदान में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा में यह घोषणा पत्र जारी होगा।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए प्रदेश के 4500 गांवों में 247 खरीद केंद्र बनाएं जो ऊंट के मुंह में जीरा जैसे है। सरकार की इन नीतियों की वजह से किसानों को अपना माल बिचौलियों को औने—पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। मूंगफली की फसल कट चुकी है लेकिन, ज्यादातर केंद्रों पर खरीद अभी तक शुरू नहीं की गई।
इसी तरह राजस्थान का किसान एक और बड़ी समस्या से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल किसानों का प्रीमियम उनके खातों से आॅनलाइन काट लिया गया। इस योजना में जिन किसानों की फसल खराब हुई हैं उनके क्लेम आज तक पास नहीं किए गए। ये किसान बीमा कंपनियों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं।
भोपाल। मध्यप्रदेश में आचार संहिता लागू होने के बाद अफसरों को हटाने का दौर जारी है। मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने रविवार को आदेश जारी कर भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार को पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई है।
आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, भिंड के जिलाधिकारी आशीष कुमार को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक धनराजू एस को भिंड का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आशीष कुमार को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव के पद पर भेजा गया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर की गई यह बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले राजगढ़ की पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद को हटाया गया था। सिमाला प्रसाद भाजपा सांसद भागीरथ प्रसाद की बेटी हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार कुछ खास काम करने वाले लोगों को मां बिल्कुकल पसंद नहीं करती और वहां कभी निवास भी नहीं करतीं। आइए जानें कौन से हैं वे लोग और कौनसे हैं वे काम-
जो लोग बिना किसी बात या छोटी-छोटी बातों पर दूसरों पर चीखते-चिल्लाते हैं, उन्हें अपशब्द कहते हैं। ऐसे लोगों को भी देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। जो लोग इस प्रकार का व्यवहार अपने जान-पहचान वाले, नौकर या अपने अधीन काम करने वालों के साथ करते हैं उनका स्वभाव बहुत ही क्रूर होता है। इनके मन में किसी के प्रति प्रेम या दया नहीं होती।
गरूड पुराण के अनुसार मैले वस्त्र यानी गंदे कपड़े पहनने वालों को देवी लक्ष्मी त्याग देती हैं। कहने का तात्पर्य है कि यदि आप साफ-स्वच्छ रहेंगे तो लोग आपसे मिलने-जुलने में संकोच नहीं करेंगे। यदि आप कोई व्यापार करते हैं तो जान-पहचान बढ़ने से आपके व्यापार में भी इजाफा होगा। अगर आप नौकरी करते हैं कि आपकी स्वच्छता देखकर मालिक भी खुश रहेगा।
जो साफ-सुथरा और स्वेच्छी रहेगा उतना ही लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करेगा। जिन लोगों के दांत गंदे रहते हैं, देवी लक्ष्मी उन्हें भी छोड़ देती हैं। यहां दांत गंदे रहने का सीधा अर्थ आपके स्वभाव व स्वास्थ्य से है। जो लोग अपने दांत ठीक से साफ नहीं करते, वे कोई भी काम पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से नहीं कर पाते। इससे उनके आलसी स्वभाव के बारे में पता चलता है।
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में रविवार को लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल फिर 25 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 26 पैसे प्रति लीटर कम हो गई। 'इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन' की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में रविवार को पेट्रोल क्रमश: 81.74 रुपये, 83.58 रुपये, 87.21 रुपये और 84.96 रुपये प्रति लीटर था।
इसके अलावा, डीजल की कीमतें चारों महानगरों में क्रमश: 75.19 रुपये, 77.04 रुपये, 78.82 रुपये और 79.51 रुपये प्रति लीटर थीं।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा के कथा-कथित परिवार कहां गया था। इनकी स्वतंत्रता आन्दोलन में क्या भूमिका रही है। यह बयान उस परिप्रेक्ष्य में आया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से कहा था कि एक परिवार को याद रखने में अम्बेडकर, नेताजी, पटेल को भुलाया गया । सिंघवी ने बताया कि सुभाष चन्द बोस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नजदीकी संगठन हिन्दू महासभा को साम्प्रदायिक कहा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का एक मात्र कार्य है कि इतिहास को मिटाना।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड हुई। इसमें सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के बाद हुए विस्फोट में पांच स्थानीय नागरिकों की भी मृत्यु होने के समाचार हैं। इससे क्षेत्र में तनाव फैल गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने रविवार तडक़े कुलगाम के लारू गांव में सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। सेना के जवानों ने आतंकियों को घेरकर उन पर फायरिंग प्रारंभ कर दी थी। इस अभियान में तीन आतंकियों को मार गिराया है। आतंकियों की जवाबी फायरिंग में दो जवान घायल हो गए। इसके बाद मुठभेड के स्थान पर आतंकियों के एक विस्फोट की चपेट में आने से पांच नागरिकों की मृत्यु हो गई।
नई दिल्ली। एक समय था जब वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटते थे। हालांकि पिछले तीन दशक से कैरेबियाई आक्रमण में लगातार गिरावट आ रही है। इससे स्थिति बदल गई और अब टीम इंडिया के बल्लेबाज उनकी खबर लेने लगे हैं।
इसी कड़ी में दाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंडीज के गेंदबाजों की जमकर ठुकाई करते हुए दोहरा शतक बना डाला था। सहवाग ने इंदौर में 8 दिसंबर 2011 को हुए वनडे में 149 गेंदों पर 25 चौकों व 7 छक्कों की मदद से 219 रन जुटाए। यह वनडे में इंडीज के खिलाफ दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने यह वनडे 153 रन से जीता था।