रक्षा बंधन आज, शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन, यह है राखी बांधने का शुभ मुहूर्त Featured

मेरठ |  रक्षा बंधन पर आज सोमवार और पूर्णिमा का योग भगवान महादेव की विशेष कृपा दिलाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर शताब्दी में पहली बार चतुर्योग में रक्षा बंधन आ रहा है। सर्वार्थ-सिद्धि योग आयुष्मान योग के चलते दीर्घायु का वर प्रदान करेगा। इस बार भद्रा और राहुकाल 9.30 से पहले ही समाप्त हो रहे हैं। इस योग में भाई-बहन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी।

राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। 
आज सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक भद्रा 
पूर्णिमा तिथि रात्रि 09 बजकर 29 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ

यहां जानें सुबह, दोपहर, शाम के राखी बांधने के सभी शुभ मुहूर्त:

राखी बंधन का मुहूर्त
शुभ योग : सुबह 9:31 से 10:46 तक
अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:00 से 12:53 तक
अपराहन मुहूर्त : दोपहर 1:48 से शाम 4:29 तक
लाभ मुहूर्त : दोपहर 3:48 से शाम 5:29 तक
संध्या अमृत मुहूर्त : शाम 5:29 से 7:10 तक
प्रदोष काल : शाम 7:06 से रात 9:14 तक
 

Rate this item
(0 votes)

Ads

फेसबुक