ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
जिला स्तरीय युवा कांगे्रस युवा संवाद सम्मेलन सम्पन्न
जांजगीर-चाम्पा । अनुशासन ही किसी भी संगठन की मजबूती का मुख्य आधार होता है । युवा कांगे्रस के कार्यकर्ता अनुशासन को अपनी जीवन शैली में उतारें । अनुशासित, निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में क्षमता अनुसार उचित स्थान दिया जावेगा । उक्त बातें प्रदेश युवा कांगे्रस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोकोपाड़ी ने जिला युवा कांगे्रस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में अग्रसेन भवन नैला में आयोजित जिला स्तरीय युवा संवाद सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान कही । उन्होंने आगे कहा कि कांगे्रस पार्टी सदैव ही सर्व-धर्म-समभाव विचारधारा को लेकर चली है और हमेशा लोगों को जोड़कर देश की एकता और अखंडता के लिए काम करती रही है वहीं दूसरी ओर धर्म और जाति के नाम पर लोगों में भ्रम पैदा कर सत्ता में काबिज होने वाले भाजपा की विचारधारा से जूझने का समय आ गया है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठन को गांव तक मजबूत करने ग्राम स्तर से लेकर जिला स्तर तक अच्छे सक्रिय कार्यकर्ताओं को आने वाले संगठनात्मक फेरबदल में स्थान दिया जायेगा आप सब की महती जिम्मेदारी है कि प्रदेश की कांगे्रस सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें । कार्यक्रम को जिला कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. चैलेश्वर चन्द्राकर, प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, वरिष्ठ इंका नेता गुलजार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता चन्द्रा, देवेश सिंह, प्रवक्ता द्वय रफीक सिद्दिकी व शिशिर द्विवेदी, सहसराम कर्ष, कुशल कश्यप, ब्लाक कांगे्रस अध्यक्ष जैजैपुर सुरेन्द्र भार्गव, राजेश लहरे, शत्रुहनदास महंत, कमल किशोर साव ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला युंकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रदेश युवा कांगे्रस सचिव गौरव सिंह, महामंत्रीगण हर्षवर्धन सिंह, सौरभ सिंह, प्रतीक सिंह, पंकज शुक्ला, मयंक थवाईत, गुड्डु पठान, भोलु यादव, रज्जाक खान, लाला जायसवाल, संतोष दुबे, भूरू कहरा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष अंकित सिसोदिया, आकाश तिवारी, राज सिंह आदि ने उपस्थित अतिथियों को शाल और माला पहनाकर सम्मान किया । कार्यक्रम का संचालन नगर कांगे्रस अध्यक्ष विवेक सिंह सिसोदिया ने व आभार प्रदर्शन नगरपालिका अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल ने किया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से मोनू अवस्थी, जावेद मेमन, सजमन बाग, यशवंत चन्द्रा, राजीव जायसवाल, जनपद अध्यक्ष राजेश राठौर, जनपद उपाध्यक्ष उमाकांत चन्द्रा, दिनेश राठौर, कुमारी मनीषा चैरसिया, शनि दुबे, अजय वर्मा, विकेष रूपवानी, महेश शर्मा, सृजन शर्मा, समीर तिवारी, बाटा यादव, अमित यादव, दीपक राठौर, लाला, दीपक राठौर आदि उपस्थित थे।
, उमाशंकर चन्द्रा, लक्ष्मण कश्यप, अनुराग शर्मा, रामाधार कश्यप, दिलीप कश्यप, राजकुमार सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांगे्रस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे ।