ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाई। महिला शक्ति छत्तीसगढ़ कार्यालय का विधिवत ढंग से हर्षोल्लास के साथ उद्घाटन किया गया। महिलाओं में इस कार्य के प्रति जागरूकता जगाई गई। विधवा माताओं एवं बहनों के दिनचर्या में परिवर्तन लाने और उनकी होठो पर मुश्कान लाने की एक छोटी सी प्रयास के, महिला शक्ति संस्था की ओर से दिए जाने वाले सुविधाओं के बारे में बताया गया।बिजली, पानी बील , घर का किराया ,रेल - बस टिकट मुफ्त, 22 साल तक के बच्चों की फीस मांफ एवं पेंशन दिए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर विधवा माता बहनों में एक नई उम्मीद की किरण जगी।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ की प्रदेशाध्यक्षा डॉ. श्यामा कुर्रे जी ने किया । प्रदेश के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी गई उनको इस कार्य के प्रति निष्ठा और विश्वास रखने की सलाह भी दी गई।
इस कार्यक्रम में नेहा खूटे महासचिव छत्तीसगढ़ , श्रीमती नवीता रात्रे दुर्ग जिलाध्यक्षा व बलौदाबाजार जिला महासचिव कामेश बर्मन उपस्थित रहे। साथ ही मरियम टोप्पो , बिन्दु ,खुशबू मंडल , वृंदा मंडल , प्रतिभा , मेघा ,किरण व अन्य महिलाएँ उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान करने के साथ ही कार्य में सहयोग देने की संकल्प भी लिए।
इस संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय गुलाबजी जयसवाल एवं राष्ट्रीय अध्यक्षा सम्मानीया अनिता सिंह जी का सहृदय आभार व्यक्त किया गया।