ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
भिलाईनगर। निगम प्रशासन द्वारा गंदगी फैलाने वाले और पानी पाउच तथा डिस्पोजल विक्रय करने वालों के खिलाफ अर्थदंड वसूली की कार्यवाही की गई। वार्ड 14 कुरूद क्षेत्र में भैंस खटाल संचालकों के द्वारा खटाल के गंदगी को नाली में बहाकर तालाब में गंदगी फैलाया जा रहा था, उन पर भी कार्यवाही करते हुए अर्थदंड वसूला गया। जवाहर नगर देशी शराब भट्टी के पास पानी पाउच और डिस्पोजल विक्रय करते हुए पाए जाने पर जुर्माना वसूला गया। दोबारा ऐसा करते पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई। महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सफाई व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए हैं तथा निगम आयुक्त ऋतुुराज रघुवंशी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भिलाई को नंबर वन बनाने के लिए सभी जोन के अधिकारियों को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का स्वयं अवलोकन करने के निर्देश दिए हैं। इसी तारतम्य में जोन के अधिकारी निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और बेहतर करने में लगे हुए हैं। जोन आयुक्त पूजा पिल्ले की उपस्थिति में 7 स्थानों पर कार्यवाही करते हुए गंदगी फैलाने को लेकर 24 हजार रूपए का चालान काटा गया। जोन 02 वैशाली नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्डों में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वार्ड 14 कुरूद पहुंचे। जहां भैंस खटाल संचालकों द्वारा खटाल से निकले हुए गंदगी को नाली में बहाये जाने के कारण तालाब में गंदगी पाए जाने पर कार्यवाही किए। गौरतलब है कि वार्ड के नागरिकों ने खटाल संचालकों द्वारा तालाब में गंदगी फैलाये जाने की शिकायत किए थे, तालाब में खटाल द्वारा गंदगी करने पर तालाब का पानी गंदा हो रहा था , जिसके कारण वार्ड के लोगों को निस्तारी के लिए समस्या हो रही थी। जोन आयुक्त के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा एवं अंजनी सिंह ने मौके पर अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की। निगम की टीम ने जोन 02 क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 14 कुरूद के रामप्रसाद यादव से खटाल का गंदगी फैलाने पर 3 हजार रूपए, कुरूद वार्ड के अनिल यादव से 3 हजार रूपए, वार्ड 16 के नंदकुमार ठेठवार से 3 हजार रूपए, कुरूद वार्ड के ही ईश्वर साहू से 3 हजार रूपए, वार्ड 17 अर्जुन नगर के मो. सरई खान द्वारा गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपए, वार्ड 14 जवाहर नगर अजीत मंगराज से 1000 रूपए, वार्ड के ही हैदर अली से 1000 रूपए इस प्रकार गंदगी फैलाने वाले 7 लोगों से 24000 रूपए अर्थदंड वसूलने की कार्यवाही की गई।