ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
तखतपुर के छिरहाखार गांव के खेत में लोगों ने देखा सुबह,
मजदूरी करने के लिए निकला था, पर देर रात तक नहीं लौटा
बिलासपुर. तखतपुर थाना अंतर्गत छिरहाखार गांव में सोमवार सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के चलते उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
शरीर पर मिले चोट के निशान
जानकारी के मुताबिक, शव की पहवान कालीचरण गोंड (20) के रूप में हुई है। वह ठाकुरकापा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि युवक रविवार को मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, इसके बाद नहीं लौटा। सुबह लोगों ने खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है उनके बेटे की किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। हालांकि उसके बारे में जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। परिजनों का अंदेशा है कि प्रेम प्रसंग के चलते ही उनके बेटे की हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।