जिला पुलिस बल और नक्सलियों के बीच पांच घंटे चली मुठभेड़ में नक्सली महिला कमांडर ढेर Featured

धमतरी-कांकेर सीमा पर कट्‌टी गांव के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी पर पहुंचे थे जवान
मारी गई कमांडर सीमा मंडावी पर राज्य सरकार ने रखा था 8 लाख का इनाम, हथियार बरामद
धमतरी. कांकेर-धमतरी सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सुबह से चल रही मुठभेड़ खत्म हो गई है। जवान बार्डर से लगते कट्‌टी गांव में सूचना पर मंगलवार तड़के पहुंचे थे। मुठभेड़ में एक महिला नक्सली मारी गई है। उसके शव के पास से जवानों ने हथियार व अन्य सामान बरामद किया है। मारी गई महिला नक्सली की पहचान सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी के रूप में हुई है। उसके ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम राज्य सरकार ने घोषित कर रखा था।
पुलिस बल के साथ ई-30 टीम के जवान भी मुठभेड़ में शामिल
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार तड़के करीब 4 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि धमतरी-कांकेर सीमा से लगते कट्‌टी गांव में बड़ी संख्या में नक्सली एकत्र हैं। इस पर जिला पुलिस के साथ ई-30 टीम के जवानों को मौके पर भेजा गया। गांव के करीब पहुंचते ही नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। करीब 4 घंटे दोनों ओर से चली फायरिंग में जवानों ने महिला नक्सली कमांडर को मार गिराया।
मारी गई महिला नक्सली सीतानदी दलम कमांडर सीमा मंडावी  महाराष्ट्र के गढ़चिरौली निवासी थी। उसके ऊपर कई मामले दर्ज हैं।बताया जा रहा है कि मौके पर 15 से 18 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। फायरिंग करते हुए वह जंगल की ओर भागे। इस दौरान जवानों ने उनका पीछा किया। बताया जा रहा है कि मुठभड़े खत्म हो गई है। हालांकि मौके पर गए जवान अभी तक लौटे नहीं हैं। हालांकि गांव से जवानों ने बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सलियों के सामान बरामद किए हैं। धमतरी एएसपी केपी चंदेल ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13481/72 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक