Google Analytics —— Meta Pixel

लोकार्पण समिति ने महिला शक्ति केंद्र की स्थापना की, महिलाओ को मिलेगा स्वरोजगार और बिक्री कला की जानकारी Featured

भिलाई। समाज सेवी संगठन लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा श्रमिक बस्ती डबरा पारा भिलाई 3 में महिलाओ को निशुल्क स्वरोजगार प्रशिक्षण प्रदान करने महिला शक्ति केंद्र की स्थापना किया गया। केंद्र में महिलाओ को सिलाई कढ़ाई,ब्यूटी पॉलर, दोना निर्माण, व्यंजन, स्क्रीनिंग प्रिंटिंग, घड़ा में कलाकृति, आचार पापड़, जारी वर्क, कम्पूयटर में कार्य से संबंधितए सामाग्री बिक्री प्रबंधन के कार्य का प्रशिक्षण दी जायेगी । कार्यक्रम में भिलाई 3 की वरिष्ठ समाज सेवी एवं कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रेमलता मढ़ारिया एवं भिलाई 3 निगम के सबसे कम उम्र के पार्षद तुलसी धुरु का सम्मान शालऔर श्रीफल से समानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकार्पण समिति के प्रदेशाध्यक्ष इस्माईल खान एवार्ड पार्षद तुलसी धुरु, उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित भिलाई की अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान,भिलाई 3 महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमुद मढ़ारिया सहित भिलाई क्षेत्र की 20 महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उपस्थित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से किया गया समूह से आई महिलाओं ने अपने द्वारा किया गया कार्यो की जानकारी प्रदान किया गया श्रीमती लता मानिकपुर पुरैना ने अपने द्वारा मटके में किया गया कलाकृत्यों की जानकारी दी, संगीता सोनवानी ने अगरबती निर्माण कार्य की जानकारी दि श्रीमती मंजू साहू ने दोना पत्तल निर्माण कार्य की जानकारी दी। गायत्री साहू ने कपड़ा निर्माण की जानकारी दी, श्रीमती शमशाद बानो ने आचार, पापड़ निर्माण कार्य, प्रेमिन बाई ने अपने द्वारा स्वम मनिहारी बिक्री करने की जानकारी दी, सुमन धुरु ने डबरा पारा में महिलाए को स्वरोजगार से जोडऩे की जानकारी दी, श्रीमती रेखा मानस ने समूह की महिलाओं को बचत से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की जानकारी दी, श्रीमती विमला साहू ने महिलाओ को मसाला निर्माण की जानकारी दी, डबर पारा क्षेत्र की महिला समूह की ललिता साहू ने स्वरोजगार स्थापना की जानकारी दी। कार्यक्रम की आतिथिप्रेमलता मढ़ारिया ने अपने द्वारा समाज सेवा के कार्य के साथ राजनीतिक जीवन की जानकारी दी विगत 30 सालो से महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी साथ ही महिलाओ को अपने घरों में शांति खुशहाली के लिए कार्य करते रहे संगठित होकर कार्य करने की बात उपस्थित महिलाओ से किया। लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष इस्माईल खान ने लोकार्पण समिति द्वारा भिलाई क्षेत्र में महिला समूह के माध्यम से महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ कर उन्हें कार्य करवाने की जानकारी देने के साथ कहा कि आज समिति से 200 से अधिक महिला स्व सहायता समूह का गठन कर उन्हें शासन की जन कल्याणकारी योजना से जोड़कर आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के कार्य करते एउन्हें समाज सेवा के साथ स्वरोजगार करने का कार्य किया जा रहा है। उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित की अध्यक्ष कौसर खान ने कहा कि साख समिति महिलाओंको स्वरोजगार स्थापना करने लोन देने के साथ उन्हें बचत करने की प्रेणा भी देने का कार्य कर रही है ।साख समिति के प्रबंध श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती ने उन्नति महिला साख समिति की योजना की जानकारी दी। वार्ड पार्षद तुलसी धुरु ने लोकार्पण समिति द्वारा श्रमिक बस्ती में महिलाओं के लिए स्वरोजगार केंद्र खोलने पर समिति को बधाई दी साथ ही महिला स्वरोजगार केंद्र को आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही। कार्यक्रम में लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ से जुडी महिला सदस्य गण उपस्थित हुए ।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक