Google Analytics —— Meta Pixel

शहीद भगत सिंह की जयंती मनाएंगे विधायक देवेंद्र यादव Featured

भिलाई। शहीद भगत सिंह की जयंती आज धूमधाम से मनाई जाएगी। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज शहीद स्मार्क पार्क सेक्टर 5 जाएंगे। जहां वे शहीदेआजम भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति समक्ष खड़े होकर उन्हें प्रणाम कर उनकी शहादत को याद करेंगे और उन्हें नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ लेंगे और युवाओं को प्रेरित करेंगे।

कोरोना काल की वजह से शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर कोई बड़ा भव्य आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना रोकथाम के नियमों का पालन करते हुए शहीद भगत सिंह जयंती सामान्य रूप से शांति पूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव छात्र जीवन से ही शहीद वीर भगत सिंह के भक्त है। जब से वे अपने शिक्षक से स्कूल में शहीद भगत सिंह के बारे में जाना तब वे उनके मुरीद हो गए। वे हमेशा उनकी तरह ही बनाना चाहते थे। जैसे जैसे समय बीता भिलाई नगर विधायक बड़े होते हैं। वे और जानकारी किताबों में शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ते गए।

उन्ही से प्रेरित होकर देश व समाज के हित और विकास के काम करने की शपथ लेकर विधायक देवेंद्र यादव कॉलेज के समय छात्र राजनीति में प्रवेश किए। छात्र राजनीति में बड़े संघर्ष के बाद जब वे भिलाई की जनता के आर्शीवाद से महापौर बने तब उन्होंने भिलाई में शहीद भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित करने की योजना बनाई थी। उनका सपना था कि शहीद भगत की एक ऐसी मूर्ति जो देश में कहीं भी ना हो। सपना को पूरा करने में थोड़ा समय लगा लेकिन आज विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई के सेक्टर 5 में वीर शहीद भगत सिंह की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित करने के साथ ही यहां शहीद स्मार्क पार्क का निर्माण कराया है। एक भव्य सुंदर पार्क जिसका लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल ने अपने कर कमलों से किया था।

100 फीट ऊंचा तिरंगा
सेक्टर 5 सिविक सेंटर के पास सरोवर के बगल से शौर्य स्मारक शहीद पार्क का निर्माण किया गया है। जो शहर सहित आसपास के गांववालों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शहीद सरदार भगत सिंह की 25 फीट की गनमेटल की मूर्ति लगाई गई है। थोड़ी दूर पर 100 फीट ऊंचाई पर तिरंगा भी लहराएगा। तालाब में म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो होगा। जो लोगों को अपनी और आकर्षित करेगा। हैदराबाद में स्थित लुंबिनी पार्क का भ्रमण भी अधिकारियों ने किया और इसके तकनीकी पक्षों को जाना। इस कार्य के लिएल गभग 1 करोड़ 44 लाख रुपए की राशि स्वीकृति हुई है।

शहीदों का नाम स्मारक में अंकित
यह पार्क इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह हमें जिले के शहीद जवानों की भी याद दिलाते हैं। राज्य गठन के बाद जो लोग देश के लिए शहीद हुए हैं। उन शहीदों के नाम इस स्मारक में अंकित किए गए है। साथ ही यहां देश के सभी सेना, बटालियन, फोर्स की चिन्ह बनाई गई है। ताकि इन्हें देख कर युवा प्रेरित होते रहे हैँ।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक