ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
आजादी के अमृत महोत्सव में गीला और सूखा अलग करने की दी जानकारी.
दुर्ग। नगर पालिक निगम की ओर से "आज़ादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत नगर पालिक निगम, महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी,संजय कोहले,हमीद खोखर,श्रीमती जयश्री जोशी,पार्षद श्रीमती नजहत परवीन,गुडू यादव के उपस्थिति में वार्ड 29 नगर चौपाटी स्थित एस.एल.आर.एम.सेंटर और वार्ड 60 रायपुर नाका बटालियन में स्वच्छता दीदियों को कचरा अलग करने हेतु प्रशिक्षण भी दिया गया।शहर विभिन्न वार्डों में घरों से सूखा और गीला कचरा अलग अलग करने हेतु अभियान चलाया गया और नागरिकों को समझाइश दी गई।शासन के आदेश और निगमायुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।आजादी के अमृत महोत्सव के पहले दिन लोगों को जागरूक किया गया। इसके तहत उन्हें गीला, सूखा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान-महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि लगातार पहले से चलते आ रहा है कि हम लोग गीला सूखा कचरा अलग अलग कर रहे है।और अलग करने के बाद गीला सूखा कचरा दोनो का अलग रखते भी है।जिसमे सूखा कचरे से जो सामान आप लोगो को मिलता है,उससे आप लोगो का रोजगार भी बढ़ता है।इसलिए मैं नागरिको से अपील करता हूँ गीला-सूखा कचरा अलग अलग रखकर स्वच्छता दीदियों को दे।सड़क और नालियों में न फेके,कचरा फेकने पर इधर उधर सड़को पर आ जाता है।निगम की सहयोग करें हमारा दुर्ग शहर सुंदर दिखे एवं जिसमे हम सबकी परिकल्पना है जल्द शहर स्मार्ट सिटी के रूप में घोषित हो।
निगम के सहयोग से यह जागरूकता अभियान चलाया गया। सफाई मित्रों का विशेष योगदान रहा।लोगों को होम कंपोस्टर, डोर टू डोर,वेस्ट सेग्रीगेशन,प्लास्टिक के बाद कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी गई। स्वच्छता दीदियों ने वार्डो में जाकर लोगों को कचरा अलग करने के बारे में जानकारी दी गली-गली जाकर सफाई के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है।इस मौके पर स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, पीएचयू शेखर वर्मा,राहुल,राजू सिंह समेत स्वच्छता टीम मौजूद थे।