ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
सेल में समान क्षमता वाले फर्नेसों में सबसे तेज लक्ष्य हासिल करने वाला फर्नेस बना बीएसपी का “महामाया”.
भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के सबसे बड़े ब्लास्ट फर्नेस-8 “महामाया”” ने 26 सितम्बर, 2021 को 8 मिलियन टन संचयी उत्पादन के मील के पत्थर को पार एक नई उपलब्धि हासिल की। उल्लेखनीय है कि 149 दिनों में ब्लास्ट फर्नेस-8 ने 4 मिलियन टन से 5 मिलियन टन की उत्पादन यात्रा को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। ज्ञात हो कि 4 से 5 मिलियन टन की यात्रा को पूरा करने में ब्लास्ट फर्नेस को 166 दिन लगे गए। इसी क्रम में 7 से 8 मिलियन टन की यात्रा को पूरा करने में ब्लास्ट फर्नेस को 153 दिन लगे गए। इसी के साथ बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेस-8 इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को तेजी से हासिल करने वाला सेल का प्रथम ब्लास्ट फर्नेस बन गया।
उन्नत स्वचालन और नियंत्रण प्रणालियों के साथ अत्याधुनिक फर्नेस से दैनिक उत्पादन का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 2 फरवरी, 2018 को इसके ब्लोइंग-इन के 258 दिनों बाद 18 अक्टूबर, 2018 को बीएफ-8 से 1 मिलियन टन संचयी उत्पादन के आँकडे़ को पार कर लिया गया। इसी प्रकार 1 अपै्रल, 2019 को बिना आक्सीजन संवर्धन के सहयोग से ब्लोइंग-इन के 424 दिनों बाद 2 मिलियन टन के मील के पत्थर को प्राप्त कर लिया गया। 9 सितम्बर, 2019 को 585 दिनों में 3 मिलियन टन संचयी उत्पादन करने में सफल हुआ। ब्लोइंग-इन के 740 दिनों में 4 मिलियन टन के नये संचयी कीर्तिमान को हासिल किया और अब इस कड़ी में 889 दिनों में 5 मिलियन टन के नये संचयी रिकाॅर्ड को प्राप्त करने में सफल हुए। इस प्रकार1333 दिनों में 8 मिलियन टन के नये संचयी रिकाॅर्ड को प्राप्त करने में सफल हुए। 8 मिलियन टन के इसी रिकाॅर्ड को ब्लास्ट फर्नेस-8 ने राउरकेला इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस से 5.5 महीने पहले और इस्को इस्पात संयंत्र, बर्नपुर के ब्लास्ट फर्नेस से 9.5 महीने पहले हासिल किया है । इस प्रकार सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने सबसे कम दिनों के उत्पादन में ही यह रिकाॅर्ड कायम कर भिलाई का परचम लहराया। इस उपलब्धि पर भिलाई की सम्पूर्ण इस्पात बिरादरी गौरवान्वित महसूस कर रही है।
ब्लास्ट फर्नेस-8 के कंट्रोल रूम में आयोजित सादे समारोह में सेल-बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस महती उपलब्धि के लिए महामाया के प्रतिबद्ध सदस्यों और सभी सहयोगी विभागों के कर्मचारियों को बधाई सम्पे्रषित की जिनके सहयोग के फलस्वरूप ब्लास्ट फर्नेस-8 ने उत्पादन के अधिकतम स्तर को बनाए रखने में कामयाबी हासिल की।
उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस टीम से देश के श्रेष्ठ्तम इस्पात संयंत्रों के साथ अपने प्रदर्शन को बेंचमार्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह समय की मांग है कि हम कमर कस लें, पीसीआई दर में वृद्धि करें और ब्लास्ट फर्नेस की दक्षता बढ़ाएं। ब्लास्ट फर्नेस-8 की युवा और जानकार टीम को नवीनतम तकनीकों के बारे में गहराई से अध्यन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप ब्लास्ट फर्नेस की देखभाल करे हैं और ब्लास्ट फर्नेस आपकी देखभाल करेगी।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने भी ब्लास्ट फर्नेस-8 बिरादरी को शुभकामनाएँ दी और कहा कि आप ब्लास्ट फर्नेस की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। उन्होंने कहा कि और बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इससे पहले, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सभी उपस्थित लोगों का स्वागत करते हुए, सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) तापस दासगुप्ता ने कहा कि उत्कृष्टता की दिशा में हमारी यात्रा जारी रहेगी। उन्होंने सभी सहयोगी विभागों और एजेंसियों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
ब्लास्ट फर्नेस टीम और के सदस्यों सहित ईडी (वर्क्स) अंजनी कुमार ने 27 सितंबर, 2021 को 8 मिलियन टन संचयी उत्पादन को रेखांकित करने के लिए रक्तदान किया।
आज के अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य अधीक्षक (ब्लास्ट फर्नेस) वी एस पाराशर, जिन्होंने 1962 से 1994 तक बीएसपी की सेवा की उपस्थित थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान काम करने के तरीके को याद किया और कहा कि उन्हें देश में पहली बेल लेस टॉप फर्नेस संचालित करने वाले सदस्यों में से एक होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि भविष्य में और अधिक रिकॉर्ड बनाने के लिए मैं बीएफ बिरादरी को अपना आशीर्वाद देता हूँ | उन्होंने कहा कि आप सभी ने इस तरह के महान उत्पादन के मील का पत्थर हासिल करके मुझे गर्व महसूस कराया है ।
ब्लास्ट फर्नेस-8 नियंत्रण कक्ष में आयोजित एक औपचारिक समारोह में पूर्व मुख्य अधीक्षक, ब्लास्ट फर्नेस, वी.एस. पाराशर, ईडी (एम एंड एचएस), डॉ. एसके इस्सर, ईडी (सामग्री प्रबंधन), राकेश, ईडी (वर्क्स), अंजनी कुमार, की उपस्थिति में केक काटा गया। इस अवसर पर सीजीएम इंचार्ज (एफ एंड ए) ए के पांडा, सीजीएम इंचार्ज (सर्विसेज) एस एन आबिदी, सीजीएम इंचार्ज (एम एंड यू) अरविंद कुमार, सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) तापस दासगुप्ता, पूर्व मुख्य महाप्रबंधक, आर.आर. नागरे, मुख्य महाप्रबंधकगण और विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित थे |
गौरतलब है कि आधुनिक ब्लास्ट फर्नेस से उन्नत स्वचालन और नियंत्रण प्रणाली के साथ दैनिक उत्पादन का ग्राफ तब से लगातार बढ़ रहा है । फिर। 8400 टन/दिन की अधिकतम क्षमता वाली ब्लास्ट फर्नेस ने 19 सितंबर 2020 को 9150 टन का उच्चतम उत्पादन दर्ज किया। बीएफ 8 ने सेल में 182 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की उच्चतम कोल डस्ट इंजेक्शन दर भी दर्ज की है।
कार्यक्रम का संचालन ब्लास्ट फर्नेस की कार्मिक अधिकारी सुश्री अनुराधा साहा ने किया। धन्यवाद प्रस्ताव विकास नाशिन, डीएसओ, ब्लास्ट फर्नेस द्वारा किया गया।