Google Analytics —— Meta Pixel

वायर रॉड मिल ने बनाया नया रिकॉर्ड Featured

भिलाई। सेल-भिलाई स्टील प्लांट की वायर रॉड मिल ने 27 सितंबर, 2021 को 1573 टन का एक नया रिकॉर्ड बनाया है, जो 25 सितंबर 2021 को कुछ दिन पहले बनाये गए 1500 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार कर बनाया गया है। वायर रॉड मिल में रोल किया जा रहा उत्पाद आई एस-7877 ग्रेड 2 की प्लेन वायर रॉड है । उत्पाद का यह ग्रेड आम तौर पर तार की जाली बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है। मिल ने 25 सितंबर 2021 को ए शिफ्ट में 560 कॉइल रोलिंग कर एक नया शिफ्ट रिकॉर्ड भी स्थापित किया, जो 24 सितंबर की बी शिफ्ट में उत्पादित 550कॉइल्स के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार करते हुए बनाया गया है । भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने वायर रॉड मिल का दौरा किया और रिकॉर्ड प्रदर्शन के लिए डब्ल्यूआरएम टीम के सदस्यों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मिल ने हाल के महीनों में नेपाल को निर्यात के लिए एसएई 1008 ग्रेड के लगभग 14,700 टन प्लेन वायर रॉड का उत्पादन किया है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक