ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
विधायक देवेंद्र ने जैन समाज के लिए 5 लाख की घोषणा की
जैन भवन के सामने जल्द लगाया जाएगा पेवर ब्लॉक.
भिलाई। जैन मिलन जैन ट्रस्ट द्वारा जैन भवन सेक्टर 6 में विश्व मैत्री दिवस का भव्य सामाजिक आयोजन सामूहिक क्षमा याचना के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री 1008 महावीर भगवान के छाया चित्र पर मंगल दीप प्रज्वलन किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव विधायक भिलाई का आत्मीय अभिनंदन मंच पर उपस्थित श्रीमान केसी नाहर, जैन मिलन के अध्यक्ष मुकेश जैन,मंत्री संजय चतुर, मीडिया प्रभारी प्रदीप जैन बाकलीवाल, भागचंद जैन ,ज्ञानचंद जैन, राजेश जैन , मुकेश बाकलीवाल संजीव आदि के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर तिलक लगाते हुए किया गया।
इस अवसर पर संपूर्ण त्रिवेणी जैन तीर्थ मंदिर का विधायक देवेंद्र यादव ने पारसनाथ भगवान की मंगल प्रतिमा का दर्शन करते हुए सभी के सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए जिनेंद्र भगवान से क्षमा याचना की।
विश्व मैत्री दिवस के इस आयोजन पर जैन मिलन द्वारा इस वर्ष 10 उपवास कर्ताओं का सम्मान मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव के कर कमलों के साथ जैन मिलन जैन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी उपवास कर्ताओं का तिलक लगाकर श्रीफल देते हुए सम्मान किया गया। साथ ही जैन मिलन जैन ट्रस्ट जैन महिला क्लब के सदस्यों का सम्मान किया गया।
जिसमें महिला क्लब की अध्यक्षा श्रीमती चेलना जैन, आदि का सम्मान विधायक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव जी ने कहा कि यह आयोजन निश्चित ही हमें एक नई दिशा प्रदान कर रहा है। क्योंकि क्षमा मांगना भी एक बड़ा गुण है। हर व्यक्ति मैत्री यानी मित्रता की भावना होनी चाहिए। इससे जीवन सार्थक बनाता है। दूसरो से बैर द्ववेष की भावना से केवल कलेश बढ़ता है। मेरे कार्य से किसी को कोई शिकायत मिली हो तो मैं मन वचन से आज पार्श्वनाथ भगवान के समक्ष आप सभी से क्षमा याचना मांगता हूं ।
और उन्होंने अपने हर्षोल्लास वक्तव्य में कहा कि जैन समाज ने तो मुझसे किसी प्रकार की कोई मांग नहीं की है।
लेकिन फिर भी मैं जन भावनाओं का ध्यान रखते हुए अपने विधायक निधि से 5लाख देने की घोषणा करता हूं ।
और साथ ही जैन भवन के सामने पेपर ब्लॉक लगाने का काम भी यथाशीघ्र करने का संपूर्ण आश्वासन देता हूं।
मैं आप सभी के बीच का ही आम नागरिक हूं और बहुत अच्छा लगा जैन भवन में आकर आज यहां के लोगों ने आज एक दूसरे से क्षमा मांगी उसको देख कर एक नया अनुभव मुझे प्राप्त हुआ। मैं आप सभी से क्षमा याचना करते हुए आपके पर्यूषण पर्व और 10 लक्षण पर्व की शुभकामना देता हूं। अनेक लोगों से मिलकर विधायक महोदय ने क्षमा याचना की।
इस अवसर पर जैन मिलन के आयोजित कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह देते हुए विधायक महोदय के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन ज्ञानचंद जैन ने किया और मंच संचालन संजय चतुर ने किया। महिला क्लब के सदस्यों की विशेष उपस्थिति के साथ सैकड़ों पुरुष वर्ग भी उपस्थित थे, जहां मिलन भोज का आयोजन भी किया गया।