ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर रक्तदान माह का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय से प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये प्रचार रथ रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग एवं भिलाई के प्रमुख हाट-बाजारों, मॉल्स, स्कूल एवं कॉलेजों में स्वैच्छिक रक्तदान के लिए नागरिकों को जागरूक करेंगे। उल्लेखनीय है कि रक्तदान को बढ़ावा देने हर वर्ष 1 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष इसे "Give blood and keep the world beating" थीम पर मनाया जा रहा है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्लड-बैंक स्थापित होंगे।
शुभारंभ कार्यक्रम में संचालक स्वास्थ्य सेवाएं-सह-परियोजना संचालक नीरज बंसोड़, अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. एसके बिंझवार तथा आईईसी के संयुक्त संचालक अजय कुमार सिंह सहित छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।