अब समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर जाना जाएगा ओसीएम चौक से सिटी कोतवाली चौक तक का मार्ग Featured

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में रायपुर शहर के पंडित विद्याचरण शुक्ल चौक (ओसीएम) से कोतवाली चौक तक सड़क का नामकरण समाज सेवी और वरिष्ठ नेता स्व. इंदरचंद धाड़ीवाल के नाम पर किया। बघेल ने स्व. धाड़ीवाल के शहर के विकास के साथ ही सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने की। मुख्यमंत्री कहा कि वे समाज सेवा के प्रति समर्पित थे। उनकी यादें सुखद अनुभूति प्रदान करती हैं।

 

कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद छाया वर्मा, वरिष्ठ विधायक द्वय सत्यनारायण शर्मा, धनेन्द्र साहू, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन और नगर पालिका निगम के सभापति प्रमोद दुबे, सरोजिनी धाड़ीवाल, रमेश वर्ल्यानी, गजराज पगारिया, सतीश जैन और परिवार के अन्य सदस्य, पार्षद, एल्डरमैन और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 14150/89

MP info RSS Feed

फेसबुक