ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
रायपुर। सीएम भूपेश बघेल के नाम भाजपा नेता ओपी चौधरी ने चिट्ठी लिखा है। उन्होंन चिट्ठी में लिखा है कि आपने "राजीव युवा मितान" के नाम से एक नई योजना चालू की है। मैंने अखबारों में पढ़ा कि प्रत्येक वर्ष 13269 क्लब को एक-एक लाख रुपढ प्रत्येक क्लब को बांटा जाएगा। सबको समझ में आ रहा है कि दरअसल, चंदा-चकारी करने वाले असामाजिक तत्वों को गलत तरीके से सरकारी पैसा बांटने का यह एक षड्यंत्र है, जिसका चुनावी उपयोग किया जा सके। हमारे छत्तीसगढ़ के जरूरतमंद भाई-बहनों को आपकी इस षड्यंत्रपूर्ण योजना से कोई पैसा नहीं मिलने वाला है।
अगर वाकई आप युवाओं के हित में सोच रहे हैं, तो
-अपने घोषणापत्र के किए वादे अनुसार तत्काल 10 लाख युवाओं को 25 सौ रुपए मासिक दे दीजिए।
- तत्काल पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए युवाओं की ओर से किए जा रहे सुधार संबंधी मांगों को, पूरा कर दीजिए।
- व्यापम गुमशुदा हो गया है, व्यापम को गुमशुदगी से बाहर ला दीजिए।
- एसआई भर्ती को तत्काल पूरा कर दीजिए।
-रेंजर और एसडीओ फारेस्ट की भर्ती करा दीजिए।
-सारे विद्यमितानों को अपने वादे अनुसार नियमित कर दीजिए।
- बिजली विभाग के युवा संविदा कर्मचारियों ने 1 दिन में 25 सौ युवाओं ने अपना मुंडन कराया था, उनका तत्काल नियमितीकरण कर दीजिए।
- सारे संविदा और अनियमित युवा कर्मचारियों का नियमितीकरण का वादा पूरा कर दीजिए।
- शिक्षक भर्ती युवाओं की ओर से सड़क पर इतने संघर्ष किए जाने के बाद भी सरगुजा और बस्तर संभाग में अभी भी रुकी हुई है उसे तत्काल पूरा करा दीजिए।
-कोरोना काल में अपनी जान को जोखिम में डालकर संविदा में काम किए युवाओं का नियमितीकरण कर दीजिए।
-कोरोना काल में कई लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। सभी स्कूली बच्चों और कॉलेज के युवाओं के फीस को कम से कम 1 साल के लिए सरकार से जमा करवा दीजिए।
इन कदमों से युवाओं का सही मायने में भलाई हो सकेगा। आज आप प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, आपको जनत जनार्दन ने यह अवसर दिया है, ऐसा अवसर हमेशा नहीं रहता। जय वीरू के झगड़े में क्या पता, ऊंट कब किस करवट बैठ जाये?? फिलहाल के लिए राम राम।
एक अदना सा व्यक्ति
ओपी चौधरी