ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
अंबिकापुर। मंत्री अमरजीत भगत गुरुवार को अंबिकापुर पहुंचे। यहां उन्होंने मैनपाट फॉरेस्ट सर्किट हाउस में आए सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों से जल्द निदान करने को कहा। साथ ही कहा कि एक ही शिकायत का आवेदन दोबारा न आए इसे लेकर सभी को गंभीरतापूर्वक काम करने का आदेश दिए। वहीं मंत्री भगत ने स्वास्थ्य विभाग को लेकर जनपद सीओ को कड़ी फटकार लगाई गई। दरअसल स्वास्थ्य विभाग का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचने से वे भड़क गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को लेकर सभी विभाग का लेबर पेमेंट को लेकर कहा कि सभी विभाग का लेबर पेमेंट किया जाएं। राशनकार्ड को लेकर भी जनपद सीओ को आदेश दिया गया है कि जिसका राशनकार्ड नहीं बना है, उनका राशन कार्ड बनाया जाएं। सीसीएफ वन विभाग को प्लांटेंसन लगाने को कहा गया है, जिससे मैनपाट की हरियाली बनी रहे।
इस दौरान मंत्री प्रिती निधि सोनी, जिला महामंत्री नागेश्वर यादव, जिला सदस्य सुनील बखला, सेवादल के जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद अग्रहरी, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि गणेश यादव, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष दीना यादव, जनपद सदस्य दूधनाथ यादव, अधिकारी जनपद सीओ, तहसीलदार, बीओ साहब और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।