आस्था और उल्लास का पर्व है छठ : भूपेश बघेल Featured

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को छठ पर्व पर भिलाई-खुर्सीपार में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहा डूबते सूर्य को अर्ध्य देने एकजुट हुए हजारों छठ व्रतियों के साथ उन्होंने पूजा कर सबको बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस मौके पर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठ मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठी मइया हम सबकी आराधना और मनोकामना पूरी करेंगी। उन्होंने कहा कि सूर्य के बिना कुछ सम्भव नहीं है। सूर्य ऊर्जा का स्रोत है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। उन्होंने छठ घाट पर पहुंच कर दीपदान और पूजा अर्चना भी की।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13515/54 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक