ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
—— !-- Meta Pixel Code -->
रायपुर। छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश बिहार के बाद केवल छत्तीसगढ़ राज्य में दिया गया है। आप सभी की आस्थाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात बुधवार को भिलाई सेक्टर-2 में छठ पूजा के कार्यक्रम के अवसर पर कही। मुख्यमंत्री ने इस दौरान छठ तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है। दुनिया भर में भोजपुरी समुदाय जहां पर भी है, लोग सरोवर के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। दीपदान करते हैं। सूर्य देवता अक्षय ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ पर्व ऊर्जा का प्रतीक है। हम ऊर्जावान होने की कामना से छठ पर्व करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व पर आप सभी के बीच आकर मैं बहुत हर्ष महसूस कर रहा हूं। आप सभी श्रद्धा से भरे हुए हैं।