चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न Featured

रायपुर। चित्रकूट विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है. कांग्रेसी जिस जगह केंद्र सरकार के खिलाफ मंदी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, उस जगह जैसे ही कांग्रेस की जीत की खबर मिली कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भूपेश बघेल के नारे लगाते हुए जीत का जश्न मनाया.

चित्रकोट विधानसभा उप चुनाव में मिली जीत के बाद विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 69 हो गई है, इसके साथ ही बस्तर से भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है. कांग्रेस नेता करुणा शुक्ला ने चित्रकोट जीत पर कहा है कि बस्तर भाजपाविहीन हो गई है. भाजपा का झंडा उठाने वाला कोई नहीं बचा. वहीं विधायक कुलदीप जुनेजा का कहना है कि अगले चुनाव में भाजपा का नामलेवा नहीं बचेगा. कांग्रेस नेता इस जीत का श्रेय भूपेश बघेल की सरकार को दे रहे हैं.

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक