कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में किया कम्बल का वितरण Featured

बेमेतरा। कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने आज सिंघौरी रोड स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को कम्बल एवं मिट्टी का दीया भेंट किया, और दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं दी। शिवमंगल महिला समिति नामक एक स्वयं सेवी संगठन द्वारा यह वृद्धाश्रम संचालित किया जा रहा है। मई 2015 में इसकी स्थापना हुई थी। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने वृद्धजनों से उनके स्वास्थ्य एवं खान-पान, रहन-सहन के संबंध में आत्मीय चर्चा की। जिलाधीश ने वृद्धाश्रम के संचालन समूह से जुड़े निशांत यादव एवं टिकेन्द्र नेताम को बेहतर परवरिश करने एवं देख-रेख करने की समझाइश दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे परियोजना अधिकारी, बलराम मोरे, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती कमला मनहर, जनपद पंचायत सीईओ बेमेतरा कु.कांति धु्रव, उपस्थित थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक