मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाते हुए 270 बोरा धान जप्त Featured

बिलासपुर । जिले में धान के अवैध भण्डारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही जारी हैै। आज जिले के सीमावर्ती क्षेत्र गौरेला में आज धान के अवैध परिवहन पर कार्यवाही की गई। वेंकट नगर रोड पर एक मिनी ट्रक से 277 बोरा धान मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ अवैध रूप से लाया जा रहा था। प्रत्येक बोरे में 45 किलो धान पाया गया। उक्त धान को जप्त कर लिया गया है, साथ ही वाहन को भी जप्त कर वाहन स्वामी आनंद केशरवानी, निवासी बांधामुड़ा वेंकट नगर गौरेला और ड्राईवर गुड्डा सिंह भैना, निवासी वेंकट नगर जिला अनुपपुर पर नियमानुसार कार्यवाही की गई। 

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक