ठेकेदार की लापरवाही से फिर एक मजदूर की मौत Featured

सकरेली का मामला, असुरक्षा के बीच काम करने के दौरान हुआ हादसा
जांजगीर-चांपा। जिम्मेदारों की लापरवाही से जिले भर में ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है। इसके चलते विभिन्न निर्माण कार्यों में लगे मजदूर जान हथेली में लेकर काम करने मजबूर है। इसी लापरवाही का शिकार फिर एक मजदूर हो गया, जिसे अपनी जान गंवानी पड़ गई।
बाराद्वार-सक्ती मार्ग के बीच ग्राम सकरेली में ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस कार्य में अन्य मजदूरों के साथ ही बिहार राज्य के जिला दरभंगा व ग्राम बैसाडीह निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद शाहनवाज पैनल में काम कर रहा था। साथी मजदूरों के मुताबिक सुरक्षा के लिए मजदूरों को किसी तरह का उपकरण मुहैया नहीं कराया गया है। काम के दौरान मोहम्मद शाहनवाज साइड पैनल की चपेट मंे आकर बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान प्रशासन या ठेकेदार की ओर से कोई भी जिम्मेदार मौके पर मौजूद नहीं था। ऐसे में साथी मजदूरों ने 112 में कॉल किया। तब 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा ले जाया गया, लेकिन चोट अधिक लगने के बाद मोहम्मद शाहनवाज ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक