Google Analytics —— Meta Pixel

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे श्री प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात Featured

श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया

श्री प्रवीण सोमानी की सकुशल वापसी छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : श्री भूपेश बघेल  

रायपुर 23 जनवरी 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी श्री प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सोमानी ने अपने परिवार के साथ आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री आरिफ शेख भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने श्री सोमानी की सकुशल रिहाई में छत्तीसगढ़ पुलिस को मिली सफलता के लिए पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक