Google Analytics —— Meta Pixel

धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण प्राथमिकता - कृषि मंत्री : सेंदरी धान खरीदी केन्द्र में किसानों से हुए रूबरू

रायपुर, 23 जनवरी 2020  कृषि, जल संसाधन, विधि विधायी संसदीय कार्य मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम सेंदरी स्थित धान खरीदी केन्द्र परिसर में क्षेत्र के किसानों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी केन्द्र में व्यवस्था, टोकन जारी करने, प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी एवं भुगतान तथा बेमौसम बारिश से धान खरीदी प्रभावित होने के संबंध में जानकारी ली। कृषि मंत्री के साथ स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति-जनजाति एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, विधायकद्वय श्री शैलेष पाण्डेय एवं श्रीमती रश्मि सिंह मौजूद थे।
    कृषि मंत्री श्री चौबे ने किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि धान खरीदी मुख्यंमत्री श्री भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों के ऊपज धान को निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप खरीदी की जाएगी। उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने भी किसानों को संबोधित करते हुए धान खरीदी के संबंध में जानकारी दी। तत्पश्चात कृषि मंत्री एवं सहकारिता मंत्री ने धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए किसानों से धान तौलाई के संबंध में जानकारी ली। उक्त खरीदी केन्द्र में लगभग 27 हजार 500 क्विंटल धान खरीदी की जा चुकी है। इस वर्ष वहां 35 हजार क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य है। अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान की खरीदी जी जा चुकी है।
    सेंदरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री भारद्वाज एवं श्री कमलेश सिंह ने खरीदी केन्द्र में किसानों के लिये की गई व्यवस्था, छाया-पानी एवं वृक्षारोपण के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ.संजय अलंग, एस.पी. श्री प्रशांत अग्रवाल, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के किसान मौजूद थे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक