ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
मुंगेली। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर डॉण् सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गणित एवं राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बीआरसाव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुंगेली स्थित पंडित शिवकुमार पाठक सभाकक्ष में आयोजित किया गया। विज्ञान एवं गणित विषयों के प्रति विद्यार्थियों में अभिरुचि पैदा करने महान गणितज्ञ श्री श्रीनिवास रामानुजन एवं महान वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकटरमन की जीवनी पर आधारित इस प्रतियोगिता में प्रमुख रूप से निबंध लेखन, भाषण, पोस्टर, रंगोली एवं पहेली का प्रमुख रूप से आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल एवं महाविद्यालय स्तर के लगभग 200 विद्यार्थियों ने शिरकत किया। विद्यालय स्तर के भाषण प्रतियोगिता में तृप्ति राजपूत सरस्वती शिशु मंदिर मुंगेली ने प्रथम, श्रेया चैहान रविंद्र भारती स्कूल मदनपुर ने द्वितीय, चुनाक्षी पाटले शासकीय उमा विद्यालय पथरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कुमारी दुर्गा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला लगरा प्रथम, आशा ठाकुर शाउमा शाला धरमपुरा द्वितीय एवं संजना ध्रुव शाउमा शाला पडिय़ांईन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
००००००००००००००००