ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
वसूली अभियान के तहत 91 बकायेदार उपभोक्ताओं से 10 लाख रु. की वसूली
दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र द्वारा बकाया बिल की राषि कम करने के लिए सघन वसूली अभियान चलाया जा रहा है। बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व वसूली के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत संचारण-संधारण संभाग दुर्ग के अधीनस्थ ननक_ी वितरण केंद्र के बोरी, करंजा-भिलाई व जेवरा सिरसा विद्युत ग्राम मुख्यालयों के विभिन्न ग्रामों में इस माह में 91 बकायेदारों से लगभग 10 लाख रुपए की वसूली की गई। कार्यपालक निदेशक संजय पटेल एवं अधीक्षण अभियंता (वृत्त) व्ही.आर.मौर्या के निर्देशानुसार बकाया वसूली अभियान के तहत कार्यपालन अभियंता ए.डी.टंडन एवं उनकी टीम द्वारा की गई कार्यवाही में बार-बार समझाइस देने के बावजूद बिजली बिल जमा नहीं करने वाले 60 बकायेदार उपभोक्ताओं की लाइन विच्छेदित कर दी गई, जिन पर लगभग 01 लाख 48 हजार रुपए की राषि बकाया है।
अधीक्षण अभियंता व्ही.आर.मौर्या ने उपभोक्ताओं को आगाह करते हुए कहा है कि पास-पड़ोस अथवा खंभे से हुकिंग कर बिजली का प्रयोग ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध धारा 138 एवं धारा 135 के अंतर्गत कठोर कार्यवाही की जाऐगी। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा अगर समय पर बिल का भुगतान नहीं किया गया तो उनके विद्युत कनेक्शन काट दिये जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को ही परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वें जल्द से जल्द बकाया राशि का भुगतान करें एवं विद्युत विच्छेदन की कार्रवाई से बचें।
००००००००००००००००००००००००००००