Google Analytics —— Meta Pixel

कमला कालेज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस Featured

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम प्राचार्य डा सुमन सिंह बघेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। समस्त स्टाफ ने राष्ट्रगान गाकर तथा वंदे मातरम का नारा लगाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान किया। एनसीसी की छात्राओं द्वारा ध्वज को सलामी दी गयी। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा अध्यक्षीय भाषण दिया गया। जिसमें उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस का बधाई दी एवं संविधान का महत्व बताया। सहायक प्राध्यापक भुगोल केके द्विवेदी एवं सहायक प्राध्यापक राजनीति सुश्री आबेदा बेगम के द्वारा भी गणतंत्र दिवस के महत्व पर व्याख्यान दिया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुति दी गई। जिसका निर्देशन श्रीमती रामकुमारी धुर्वा विभागाध्यक्ष संगीत विभाग के द्वारा किया गया। अंत में क्रीड़ा विभाग की क्रीड़ा अधिकारी डा नीता नायर के निर्देशन में व्हालीबाल खेल का प्रदर्शन हुआ। उपरोक्त कार्यक्रम के दौरान गृह विज्ञान विभाग द्वारा छात्राओं द्वारा निर्मित संरक्षित भोज्य पदार्थों का स्टाल लगाया गया। जिसमें जेम, जेली, बड़ी, पापड़, सॉस आदि सामग्रियां विक्रय की गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन डा सुषमा तिवारी द्वारा किया गया।
...........

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक