Google Analytics —— Meta Pixel

सरयूपारीण ब्राम्हण समाज की बैठक संपन्न Featured

राजनांदगांव। 26 जनवरी दिन रविवार को स्थानीय लखोली निवासी पण् महेप्न्द्र पांडे के निवास पर सरजूपारीण ब्राम्हण समाज की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आने वाले महीने में भगवान परशुराम जयंती में भव्य रूप से कार्यक्रम कराए जाने को लेकर चर्चा हुई। साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र.छात्राओं को शीघ्र ही एक कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित करने का भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में समाज को एकजुट और मजबूत करने पर सभी ने जोर दिया। बैठक में मुख्यरुप से पंडित रघुनाथ पांडे, पं राम कुबेर मिश्रा, पं अभय मिश्रा, पं  वीरेंद्र मिश्रा, पं कमलेश त्रिपाठी, पं अमित गौतम, पं कप्तान मिश्रा, पं राजकुमार पांडे, पं सुशील पांडे, पं महेन्द्र पांडे, पं अंकित पांडे, पं आशीष पांडे, पं अभय मिश्रा, पं अनिल मिश्रा, पं अंबिका तिवारी, पंडित वीरेंद्र दत्त मिश्रा, पं राजा राम शास्त्री मौजूद रहे।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक