ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
दूसरे चरण में करीब 71 प्रतिशत हुआ मतदान
जिला, जनपद, सरपंच व पंच के 2 हजार 253 प्रत्याशी आजमा रहे किस्मत
जांजगीर-चांपा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखा। जिले के पामगढ़, बलौदा और बम्हनीडीह विकासखंडों में सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक कुल 70.77 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें 74.77 प्रतिशत महिला और 66.94 प्रतिशत पुरूष वोटर शामिल है। दूसरे चरण में आठ जिला पंचायत सदस्य, 64 जनपद सदस्य, 180 सरपंच और 2001 पंच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिले के कुल 682 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़, बलौदा और बम्हनीडीह क्षेत्र में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 70.77 प्रतिशत मतदान हुआ। सुबह 9 बजे तक जिले में कुल 12.35 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसके बाद मतदान करने वोटरों की भीड़ उमड़ी और सुबह 11 बजे तक 30.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह 11 बजे के बाद वोटरों की अपार भीड़ उमड़ी। दिव्यांग, बुजुर्ग सहित सभी वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ मतदान किया। दोपहर 1 बजे तक 52.87 फीसदी मतदान हुआ था, तो वहीं अंतिम आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 70.77 फीसदी मतदान हुआ। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी पुरूषों के मुकाबले महिलाओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। यही वजह है कि इस बार भी 74.77 प्रतिशत यानी 1 लाख 26 हजार 236 महिलाओं ने वोट दिया तो वहीं 66.94 प्रतिशत यानी 1 लाख 17 हजार 760 पुरूषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
-----------