Google Analytics —— Meta Pixel

108 वाहन इमरजेंसी सेवा के लिए आज से तैयार Featured

जांजगीर-चांपा। जिलेवासियों को एक फरवरी से 108 वाहन की सुविधा मिलने जा रही है। कलेक्टोरेट में शुक्रवार को कलेक्टर ने सात नए 108 वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया। अब जिलेवासियों को 112 के साथ ही 108 की सुविधा पहले की तरह मिलने लगेगी।
पूरे छत्तीसगढ के साथ ही जांजगीर-चांपा जिले को जब 108 वाहन की सुविधा मिली, तब से कई जिंदगियां बची। खासकर दुर्घटना के मामले में 108 वाहन ने समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर एक मिशाल पेश की थी। इसके बाद 112 की सुविधा भी बखूबी लोगों को मिल रही है। जिले में शुक्रवार को कलेक्टर जेपी पाठक ने 108 वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के बम्हनीडीह, डभरा, चंद्रपुर, सक्ती, चांपा, बलौदा व जैजैपुर में अपनी सेवाएं देंगें।
-------

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक