Google Analytics —— Meta Pixel

*सार्वजनिक स्थलों की समस्या निराकरण हेतु निधि का हो सदुपयोग:वोरा

शहर के बाजार एवं उद्यान की व्यवस्था में हो सुधार* 
निगम क्षेत्र के गौरवपथ में स्थित दादा दादी नाना नानी पार्क व समृद्धि बाजार की लगातार मिल रही जनशिकायतों को देखने पहुंचे विधायक अरुण वोरा को सब्जी व्यवसायियों ने सफाई पानी व पनघर में निगम द्वारा की जा रही लापरवाही को दिखाया जिसमें बाजार में पानी भरने मुख्य गेट के पास वाल चेम्बर में गंदे पानी का भराव व पनघर में जाती हुई मुख्य पाइप लाइन को बजबजाती नाली से जाता हुआ दिखाया। जिस गंदगी से संक्रामक रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। यहां के बाजार में सैकड़ों की संख्या में आम जनता का आवागमन बना रहता है किन्तु निगम में लगातार शिकायत के उपरांत भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि गौरव पथ पर स्थित बाजार से निगम कार्यालय की दूरी महज 2 सौ मीटर है जिसके उपरांत भी सुविधा नहीं मिलना एक बड़ी लापरवाही को उजागर करता है। साथ ही शहर के प्रमुख उद्यान दादा दादी पार्क भी लंबे समय से उपेक्षा का शिकार हो रहा है। खेलने वाले बच्चों के झूलों से लेकर पाथवे, सुलभ शौचालय, जल कलश जर्जर हो गए हैं ।मॉर्निंग वॉक करने वालो के आग्रह पर विधायक वोरा ने हस्तक्षेप कर कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी एवं उप अभियंता जितेंद्र समैय्या व स्वास्थ्य अधिकारी को बुलाकर सार्वजनिक स्थलों का विशेष ध्यान देने व तत्काल प्रस्ताव बना कर सुधार करवाने के लिए कहा। उन्होंने विधायक निधि से 10 लाख रु की राशि से मूलभूत सुविधाओं व सौंदर्यीकरण करवाने की घोषणा की। इस दौरान निगम के स्वास्थ्य प्रभारी हामिद खोखर, राजेश शर्मा, प्रकाश गीते, शिवकांत तिवारी, प्रवीण चंद्राकर, अंशुल पांडेय मौजूद थे।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक