ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
पानी की समस्या भी होगी दूर
मेयर ने किया वार्ड का किया निरीक्षण, लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्या
भिलाई। भिलाईनगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे वार्ड57 का निरीक्षण किया। वार्ड के नागरिकों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। साथ ही लोगों की समस्याओं के निराकरण करने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया। महापौर देवेंद्र यादव ने नागरिकों के मांग के अनुसार वार्ड में गार्डन बनाने के साथ ही बस स्टैंड बनाने का भी आश्वासन दिया। नाली संधारण,मंच संधारण आदि के निर्देश भी दिए हैं।
सुबह 8 बजे मेयर वार्ड 57 गायत्री मंदिर पहुंचे। यहां से वार्ड दौरा की शुरूआत की गई। इस अवसर पर वार्ड के सैकड़ों लोग महापौर के साथ वार्ड दौरा में शामिल हुए। वार्ड का निरीक्षण करते हुए महापौर देवेंद्र यादव तेलगू पारा सड़क नंबर 60 और 61 पहुंचे। जहां की महिलाओं ने महापौर को बताया कि उनके वार्ड में पानी की समस्या है। बीएसपी से उनके घरों में जो पानी सप्लाई की जा रही है। वह पानी बहुत गंदा है। पानी पीने योग्य नहीं है। पानी से गंदा बदबू आता है। इसके अलावा महिलाओं ने सिवरेज और साफ-सफाई नहीं होने की शिकायत की। महिलाओं की शिकायत पर भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने बीएसपी के अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी और जल्द ही समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा। पानी की समस्या को दूर करने के लिए वार्ड में जरूरत के हिसाब बोर लगाने का भी आश्वासन दिया। यही नहीं वार्ड की महिलाओं ने