Google Analytics —— Meta Pixel

नव निर्वाचित जिपं सदस्यों को दिया गया प्रमाण पत्र Featured

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनक प्रसाद पाठक ने आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस दौरान अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती लीना कोसम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन भूतड़ा, पूर्व लोकसभा सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले सहित नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे। कलेक्टर श्री पाठक ने नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यांे के सम्यक निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया और शुभकामनाएं दी। द्वितीय चरण में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों में क्षेत्र क्रमांक 5 के धरमलाल भारद्वाज, क्षेत्र क्रमांक 6 की श्रीमती शिवकुमारी रात्रे, क्षेत्र क्रमांक 7 के राघवेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्र क्रमांक 11 से इंजीनियर प्रदीप पाटले, क्षेत्र क्रमांक 12 लालबहादुर सिंह, क्षेत्र क्रमांक 13 श्रीमती उमा राजेन्द्र राठौर, क्षेत्र क्रमांक 14 श्रीमती जयाकांता राठौर और क्षेत्र क्रमांक 15 से गगन जयपुरिया शामिल है।
-------------

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक