Google Analytics —— Meta Pixel

तीसरे चरण में हुआ 66 फीसदी मतदान Featured

अकलतरा, सक्ती और मालखरौदा में हुई वोटिंग
जिला, जनपद, सरपंच और पंच पद के 2346 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
जांजगीर-चांपा। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में जिले के अकलतरा, सक्ती और मालखरौदा में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक कुल 65.96 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे चरण में 2075 पंच, 200 सरपंच 64 जनपद और 7 जिला पंचायत सदस्य भाग्य आजमा रहे है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर जेपी पाठक के मार्गदर्शन में तीसरे चरण की वोटिंग भी शांतिपूर्ण हुई।
जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा, सक्ती और मालखरौदा क्षेत्र के सभी 765 मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। कुछ ही देर बाद मतदान करने वोटरों में खासा उत्साह दिखा। सुबह 9 बजे तक 15.8 प्रतिशत मतदाता वोट कर चुके थे। इसी प्रकार सुबह 11 बजे तक 30.98 प्रतिशत और दोपहर एक बजे तक 53.79 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोपहर 3 बजे तक जनपद पंचायत अकलतरा में 69.21 प्रतिशत, सक्ती में 65.19 प्रतिशत और मालखरौदा में 63.6 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले इस तरह दोपहर 3 बजे तक कुल 65.96 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। इसमें 66.19 प्रतिशत महिला मतदाता एवं 65.73 प्रतिशत पुरूष मतदाता शामिल है। क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों में नए वोटरों ने जहां उत्साह के साथ मताधिकार का प्रयोग किया तो वहीं दिव्यांगों में भी वोटिंग के प्रति काफी उत्साह था। इसके अलावा चलने फिरने में अक्षम बुजुर्गों ने विभिन्न माध्यम से मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। इसके बाद वोटरों ने सेल्फी जोन में जाकर सेल्फी भी लिया।

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक