Google Analytics —— Meta Pixel

साइकिल से पुरी यात्रा पर निकले रमेश Featured

जांजगीर-चांपा। पचोरी के व्याख्याता डॉ.रमेश पाण्डेय आज साइकिल से पुरी यात्रा पर रवाना हुए। घर के सदस्यों ने तिलक लगाकर उन्हें यात्रा के लिए विदा किया। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगांे को पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देना और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।
बम्हनीडीह विकासखण्ड के ग्राम पचोरी निवासी डॉ. रमेश पाण्डेय शासकीय बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल जांजगीर में व्याख्याता हैं। आज वे साइकिल पर पुरी के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि उनकी यात्रा पांच दिन की है। वे पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह यात्रा कर रहे हैं। भगवान जगन्नथ का दर्शन कर वे लोक मंगल की कामना करेंगे। तीर्थयात्रा पर रवाना होने के पूर्व उनके परिवार के लोगों ने तिलक लगाकर उनके सुखद और सपुल यात्रा की कामना की

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक