ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
जांजगीर-चांपा जिले में बनी फिल्म के निर्माता निर्देश ज्ञानेश तिवारी है
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म आजा नदिया के पार का प्रदर्शन विभिन्न सिनेमाघरों में आगामी सात फरवरी को होगा। इस फिल्म के निर्माता निर्देशक ज्ञानेश तिवारी है।
इस फिल्म में मुख्य भूमिका में अशरफ अली दयाल, विनोद उपाध्याय, विनायक अग्रवाल कामेडी किंग जिसे छत्तीसगढ के लोग ढोल ढोल के नाम से जानते है। दूजे राम निषाद, सरला सिंह, मंदिरा नायक, धर्मेंद्र सेन, बाबूलाल सेन, रामकुमार खांडे, तरुण बघेल, लक्ष्मी नारायण सोनी आौर विशेष भूमिका मे अशोक उपाध्याय नजर आयेगे। इस फिल्म में विनोद अध्याय, सरला सेन, विनायक अग्रवाल जहां गंभीर भूमिका में नजर आएंगे, वहीं पर दूजे निषाद, अशोक उपाध्याय, तरुण बधेल, मंदिरा नायक और धरमे्द्र सेन दर्शको को गुद गुदाने और हसाने का काम काम कर रहे है। फिल्म में कैमरा छत्तीसगढ के सिनियर कैमरामेन दिनेश ठक्कर ने चलाया है तो मेकअप अनुश्का मेओवर और हेयर निधि माथुर ने किया है। फाइट मास्टर वरुण पान्डेय है। कोरियोग्राफर मनोज दीप, शशांक तिवारी, पटकथा संवाद ज्ञानेश तिवारी, गीत ज्ञानेश तिवारी व शफिक खान के है। यू टुब में बेहद पसंद किये जाने वाली गीतो को संगीत दिया है अभिनव तिवारी, शौरभ महतो और गीतो को स्वर से सजाया है छत्तीसगढ के जाने माने पार्श्व गायिका चंपा निषाद, अभिनव तिवारी और शफिक खान ने। इस फिल्म के लिये लोग प्रतिक्षा कर रहे है क्योकि इस फिल्म का काम पहला पार्ट ले चल नदिया के पार को लोगो ने बहुत पसंद किया है। जांजगीर चांपा के नगरदा क्षेत्र मैं शूट किया गया फिल्म 7 फरवरी को दर्शकों के लिए प्रदर्शित होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस फिल्म का प्रीमियर भी मेट्रो टॉकीज जांजगीर में किया जाएगा जहां 36 गढ़ी फिल्मों के जाने-माने चेहरे नजर आएंगे। वहीं 7 फरवरी को मेट्रो टॉकीज जांजगीर में फिल्म से जुड़े सभी कलाकार टेक्नीशियन नजर आएंगे। जांजगीर के इतिहास में यह पहली बार होगा कि किसी फिल्म का जांजगीर के किसी सिनेमाघर में किया जा रहा है। 7 फरवरी को मेट्रो सिनेमा जांजगीर में सितारों की महफिल से सजेगी।