ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 8.3 मिलियन टन स्थापित क्षमता बढ़ाने में मिलेगी मदद
जांजगीर-चांपा। न्युवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत की प्रमुख निर्माण सामग्री कंपनी और निरमा समूह के हिस्से ने आज इमामी ग्रुप लिमिटेड (ईसीएल) की 100 प्रतिशत शेयर होलिं्डग को 5500 करोड़ रूपए के मूल्य पर अधिग्रहण के लिए इमामी समूह के साथ एक शेयर खरीद समझौता करने की घोषणा की है। प्रस्तावित खरीद करार भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा अनुमोदन के अंतर्गत है।
ईसीएल रिसदाह, छत्तीसगढ़ में एक एकीकृत सीमेंट प्लांट संचालित करता है; और बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ग्राइंडिंग यूनिट्स की कुल स्थापित क्षमता 8.3 मिलियन टन प्रति वर्ष है और इसके पास छत्तीसगढ़, राजस्थान और आंध्र प्रदेश में खनन लीज के अधिकार भी हैं। राजस्थान में निर्मैक्स बिजनेस के विलय और इस अधिग्रहण के पूरा होने के साथ; न्युवोको देश के प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक बन जाएगा और विशेष रूप से पूर्वी हिस्सों में। यह पूर्वी, उत्तरी और पश्चिमी भारत में कुल सीमेंट क्षमता को 23.5 मिलियन टन (जिसमें इसके जोजोबेरा संयंत्र में चल रही क्षमता विस्तार परियोजना शामिल है) और 60 से अधिक रेडी-मिक्स प्लांट लाएगा। पीपीसी और ओपीसी उत्पादों के मजबूत पोर्टफोलियो को मजबूत करते हुए कंपनी की पूर्व में स्लैग सीमेंट में अच्छी खासी मौजूदगी है। संयुक्त अभियान का विस्तार छत्तीसगढ़ में 3, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में 2-2 और बिहार, झारखंड, ओडिशा और हरियाणा में 1-1 सुविधाएं में होगी। आने वाले समय में न्युवोको अपने सीमेंट की बिक्री 12 राज्यों में शुरू करेगी, जिनमें छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, एनसीआर क्षेत्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा शामिल हैं। हिरेन पटेल, चेयरमैन, न्युवोको ने कहा कि “यह अधिग्रहण न्युवोको की भारत में एक प्रमुख निर्माण सामग्री कंपनी बनने की यात्रा में एक महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी कदम है, जो बेहतर प्रदर्शन करने में सहायक है। इमामी सीमेंट हमें अपने सीमेंट व्यवसाय को अगले स्तर पर ले जाने में सक्षम करेगा और हमारे ग्राहकों को उन इनोवेटिव और उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को प्रदान करना जारी रखेगा, जिन पर उन्हें भरोसा है।