ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार देर शाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से मुलाकात की और रायपुर पश्चिम से बीजेपी प्रत्याशी राजेश मूणत के खिलाफ लगभग 7.5 करोड़ रुपये की सामग्री वितरित करने की शिकायत दर्ज कराई है।
प्रतिनिधिमंडल की सदस्य पूर्व महापौर किरणमयी नायक ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के लगभग 50,000 घरों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से चुनावी प्रलोभन स्वरूप सामग्री का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वितरित की जा रही सामग्री में घड़ी (लगभग 200 रुपये), टिफिन (200 रुपये), साड़ी (400 रुपये प्रति), पर्स (40 रुपये) शामिल हैं।
50,000 घरों के हिसाब से पूर्ण वितरित सामग्रियों की कीमत लगभग 7.5 करोड़ रुपये बैठती है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू से उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।

पूरी तरह से कंप्यूटरीकृत इस ट्रेन को विशेष रूप से बुलेट ट्रेन के मॉडल पर तैयार किया गया है।

ट्रेन को शताब्दी ट्रेनों के रूट पर चलाने की कोशिश है। साथ ही इनके संचालन के बाद यात्रा के समय को 10-15 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

रेल अधिकारियों के मुताबिक, इस खास ट्रेन को 140 से 220 किमी की रफ्तार से चलाया जा सकेगा।

ट्रेन 18 की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको दूसरी अन्य ट्रेनों की तरह इंजन नहीं दिखेगा। जिस पहले कोच में ड्राइविंग सिस्टम लगा है, उसमें 44 सीटें भी हैं।

ट्रेन के निर्माण पर करीब 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है, जिसे 18 महीने के समय में तैयार कराया गया है।

इस अत्याधुनिक और सेमी हाई स्पीड ट्रेन को महज 18 महीनों में पूरी तरह तैयार कर लिया गया।

इस ट्रेन को अगर विदेश से इंपोर्ट किया जाता तो इसकी लागत करीब 170 करोड़ रुपये तक होती, लेकिन मेक इन इंडिया के तहत ट्रेन को करीब 100 करोड़ में ही तैयार कर लिया गया।

ट्रेन के कोच में स्पेन से मंगाई विशेष सीट भी लगाई गई है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर 360 डिग्री तक मूव किया जा सकता है।

इससे पहले ट्रायल के लिए इसे मुरादाबाद-बरेली और कोटा-सवाई माधोपुर रूट पर ट्रायल होना है। आनेवाले वक्त में इस ट्रेन को देश के प्रमुख रेलखंडों पर चलाया जाएगा।
दुर्ग|पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि 31 अक्टूबर पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाया जाएगा। राज्य मुख्यालय के अलावा जिला मुख्यालयों में रैली निकाली जाएगी। ख्याति प्राप्त व्यक्तियों के व्याख्यान होंगे। समाज के सभी वर्गों के व्यक्तियों और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
रायपुर. मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि नक्सली बौखलाहट में है। उनके बस्तर से पैर उखड़ रहे हैं। प्रदेश में नक्सलवाद का कोई स्थान नहीं है। अब प्रदेश में नक्सली अपने अंतिम दौर में हैं। सीएम डॉ. सिंह रविवार को बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने बीजापुर में हुए नक्सली हमले में जवानों की शहादत को पीड़ादायक बताया।
सीएम रमन सिंह ने कहा कि बस्तर में लोग नक्सलियों का विरोध कर रहे हैं। चुनाव प्रचार में लगे कार्यकर्ताओ को नक्सली खतरा होने पर कहा कि कार्यकर्ता इलाके में घूमते हैं। नक्सली चुनौती हैं, सावधानी बरतें। मुख्यमंत्री बीजापुर में भी एक चुनावी जन सभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने बीजापुर के बासागुड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आवापल्ली और मुरदोण्डा के बीच नक्सलियों के बारूदी विस्फोट में सीआरपीएफ जवानों की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को घायल जवानों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री की बस्तर में चार चुनावी सभाएं
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पुलिस ग्राउंड से विधानसभा क्षेत्र कोण्डागांव पहुंचकर बीजापुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद हल्बा भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र कांकेर में आमसभा, डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में आमसभ, फिर राजनांदगांव जिला के मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वहां से रायपुर लौट आएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जगदलपुर, बिलासपुर और रायुपर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पीएम मोदी की पहली चुनावी सभा जगदलपुर में 9 नवंबर को
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को जगदलपुर में पहली सभा करेंगे। चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ को विशेष समय देंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ को 5 दिन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जब तक प्रचार नहीं थमता मेरा हेलीकॉप्टर चलता रहेगा। मां दन्तेवश्वरी के आशीर्वाद से हमने हमेशा अच्छे काम का शुभारंभ किया है। हम बड़ा लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। मिशन 65+ को प्राप्त करेंगे। बस्तर में 2003 और 2008 के नतीजे हम एक बात फिर दोहराएंगे।
रायपुर. दंतेवाड़ा में रविवार रात भाजपा नेता नंदलाल पर धारदार हथियार से हमला होने और उसमें नक्सलियों के शामिल होने के अंदेशे के चलते यहां केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का दौरा रद्द कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री की सोमवार को दंतेवाड़ा के किरंदुल में आमसभा होनी थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्रालय ने नक्सली हमले को लेकर छत्तीसगढ़ के लिए अलर्ट जारी किया है।
दरअसल, पहले चरण के चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर पर 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की बस्तर और राजनांदगांव में सोमवार को सभाएं होनी हैं। इसमें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, उमा भारती, रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव सहित अर्जुन मुंडा शामिल हैं।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की सभा किरंदुल में होनी थी। इसके लिए वह एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ पहुंच गए थे। सुबह ही उनको निकलना था, लेकिन रात में भाजपा नेता पर हुए हमले के बाद उनके दौरे में परिवर्तन किया गया। अब वह दंतेवाड़ा नहीं जाएंगे। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणाें को लेकर यह फैसला लिया गया है।
दूसरी ओर प्रदेश में लगातार बढ़ रही नक्सलियों की सक्रियता और हमलों को देखते हुए पुलिस की चिंता बढ़ गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस काे अलर्ट रहने के लिए कहा है।
डीजी नक्सल आॅपरेशन डीएम अवस्थी ने नक्सली प्रभावित इलाकों में प्रचार में जाने से दो दिन पहले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को रूट चार्ट स्थानीय पुलिस को देने की अपील की है। इससे संबंधित आदेश नक्सल प्रभावित जिलों के एसपी को भेज दिए गए है। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्री की सभा के पहले आसपास के इलाकों में ड्रोन और हेलीकाप्टर से सर्चिंग की जा रही है।
रायपुर. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, रामकृपाल यादव व झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे प्रथम चरण में बस्तर और राजनांगांव की 18 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनावाें के भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों और आम सभा में शामिल होंगे।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को ही शाम 8 बजे रायपुर पहुंच गए। वह यहां से सोमवार को एक दिवसीय सुबह 10 बजे हेलिकाप्टर से किरंदुल रवानाहोंगे। सुबह 11.30 बजे किरंदुल विधासभा दंतेवाड़ा में आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर दोपहर 1 बजे किरंदुल से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे मोहला मानपुर में आमसभा, दोपहर 2.45 बजे मोहला मानपुर से प्रस्थान कर अंबागढ़ चौकी में दोपहर 3.10 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद शाम 4.05 अंबागढ़ चौकी से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे. शाम 7.40 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
वहीं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.35 बजे रायपुर पहुंच गए। यहां से वह नारायणपुर पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 11.10 बजे नारायणपुर से कोंटा प्रस्थान कर 11.30 बजे कोंटा में आमसभा, दोपहर 12.35 बजे कोंटा से बस्तर प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बस्तर (बकावंड) में आमसभा, दोपहर 2.15 बजे बस्तर से प्रस्थान कर दोपहर 2.45 बजे कोण्डागांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। कोंडागांव से शाम 4 बजे प्रस्थान कर शाम 5 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7 बजे दिल्ली रवाना होंगे।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राजनांदगांव जिले के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह दोपहर 2.45 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगी और हेलीकाप्टर से राजनांदगांव रवाना होंगी। केंद्रीय मंत्री ईरानी दोपहर 3.15 बजे डोंगरगढ़, शाम 4.05 बजे डोंगरगांव और शाम 4.55 बजे राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5.45 बजे रायपुर पहुंचेंगी और शाम 7 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
केंद्रीय मंत्री उमा भारती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.30 बजे नागपुर से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर से 10.15 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगी। जहां दोपहर 12 बजे आमसभा को संबोधित करेंगी. दोपहर 1.30 बजे हेलीकाप्टर से नागपुर रवाना होंगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8.40 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे सुबह 10 बजे हेलीकाप्टर से कांकेर रवाना होंगे। सुबह 11 बजे कांकेर में आमसभा, दोपहर 1 बजे पखांजुर में आमसभा और दोपहर 3 बजे भानुप्रतापपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री शाम 5.30 बजे रायपुर पहुंचेंगे और शाम 7.40 बजे दिल्ली प्रस्थान करेंगे।
कभी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी आज रन बनाने को बेताब हैं। भारत को एक नहीं बल्कि तीन खिताब दिलाने वाले धोनी लगातार लचर प्रदर्शन के कारण दबाव झेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक खेले गए मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन चौथे वन-डे में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं।
छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज हो चुकी है और हमारा चुनावी रथ भी तैयार है। अमर उजाला के चुनावी रथ के इस बार का पड़ाव है कोरबा। कोरबा को छत्तीसगढ़ का ऊर्जा हब कहा जाता है। यहां की पहचान एशिया के सबसे बड़े खुले कोयला खदान गेवरा माइंस की वजह से भी है। कोरबा जिले में चार विधानसभा सीटें हैं- कोरबा, कटघोरा, पाली तनाखार और रामपुर। इन चार विधानसभा सीट में से दो सामान्य, एक अनुसूचित जाति और एक अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।आइए जानते हैं कि क्या है कोरबा जिले की विधानसभाओं में खास
इस विधानसभा सीट पर मोदी की लहर का असर नहीं होता है। पिछले दो चुनावों से कांग्रेस ने ही अपनी विजयी पताका फहराई है। 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जयसिंह अग्रवाल ने भाजपा के जोगेश लांबा को हराया था। कोरबा एक व्यवसायिक क्षेत्र है इस वजह से इस सीट को अहम माना जा रहा है। इस बार भाजपा जयसिंह अग्रवाल के सामने विकास महतो को उतारेगी।
कटघोरा विधानसभा
इस विधानसभा सीट पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है, लेकिन इससे पहले कटघोरा कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। कांग्रेस के बोधराम कंवर को छत्तीसगढ़ का गांधी कहा जाता है। लेकिन 2013 के चुनाव में बीजेपी के मिस्टर क्लीन कहे जाने वाले लखनलाल देवांगन से बोधराम कंवर को हार का सामना करना पड़ा।
पाली तनाखार विधानसभा
पाली तनाखार सीट तब सुर्खियों में आई जब यहां के विधायक कांग्रेस छोड़ भाजपा से जुड़ गए। इस विधायक का नाम है रामदयाल उइके। रामदयाल उइके इस विधानसभा सीट पर हमेशा जीत दर्ज करते आए हैं। पिछले चुनाव में एक अलग पार्टी ने दस्तक दी, नतीजा यह रहा कि भाजपा दूसरी प्रतिद्वंदी पार्टी से तीसरी पार्टी बन गई। भाजपा ने इस बार दांव रामदयाल पर लगाया है।
रामपुर विधानसभा
यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इस विधानसभा सीट में पिछले चुनाव से कांग्रेस का बोलबाला है, इससे पहले दो बार बीजेपी जीत हासिल कर चुकी है। पिछले चुनाव में कांग्रेस के श्यामलाल कंवर को 67868 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के ननकीराम को 57953 वोट मिले थे। इस बार भी भाजपा ने ननकीराम पर भरोसा जताया है।
केंद्र सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल के बीच तनातनी देखने को मिल रही है। दोनों के बीच नीतिगत मुद्दों को लेकर पर्याप्त मतभेद हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल के शुरुआती महीनों में सरकार और आरबीआई के बीच दूरियां बढ़ी हैं। यहां तक कि सरकार और आरबीआई के बीच संवादहीनता की स्थिति तक बनती जा रही है।
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल अचार्य ने शुक्रवार को सरकार के हस्तक्षेप की ओर इशारा किया था। विरल अचार्य ने आरबीआई की स्वायत्तता को लेकर चिंता जाहिर की थी। विरल ने कहा था कि आरबीआई की स्वायत्तता पर चोट किसी के हक में नहीं होगी।
विरल ने कहा था कि सरकार के केंद्रीय बैंक के कामकाज में ज्यादा दखल देने से उसकी स्वायत्ता प्रभावित हो रही है। केंद्रीय बैंक अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार से थोड़ा दूरी बनाकर रखना चाहती है, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। सरकार की तरफ से बैंक के कामकाज में सीधा हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो कि घातक हो सकता है।
कहा जा रहा है कि वर्तमान हालात का असर उर्जित पटेल के भविष्य पर भी पड़ सकता है। रिपोर्ट का कहना है अगले साल सितंबर में उर्जित पटेल के तीन साल का कार्यकाल पूरा हो रहा है। पटेल के सेवा विस्तार की बात तो दूर की है उनके बाकी के कार्यकाल पर भी सवाल उठ रहे हैं।
रिपोर्ट का कहना है कि केवल 2018 में ही कम से कम आधे दर्जन नीतिगत मसलों पर मतभेद उभरकर सामने आए। सरकार की नाराजगी ब्याज दरों में कटौती नहीं किए जाने को लेकर भी रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नीरव मोदी की धोखाधड़ी सामने आने के बाद भी सरकार और केंद्रीय बैंक में तनाव की स्थिति पैदा हुई थी। पटेल चाहते हैं कि सरकारी बैंकों पर नजर रखने के लिए आरबीआई के पास और शक्तियां होनी चाहिए।
सरकार के अंदर मौजूद कुछ लोगों का इस मामले पर कहना है कि रघुराम राजन इससे (उर्जित) बेहतर थे। अकेले 2018 में आधे दर्जन से ज्यादा ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें केंद्र और गवर्नर का स्टैंड एक-दूसरे से अलग रहा। इस मनमुटाव की शुरुआत तब हुई जब आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बजाए उसमें बढ़ोतरी की गई, इससे सरकार नाराज हो गई। इसने दोनों के बीच तनातनी की शुरुआत की। केंद्रीय बैंक का मानना था कि यह पूरी तरह से उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।
राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड इलाके में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे बिहारी गैस सर्विस के कैशियर को बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। वारदात से हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार कैशियर श्याम सिंह बैग में 10 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी बाइक से आए बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली श्याम सिंह के सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। वारदात से हंगामा मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश बाइक पर थे। बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था जबकि पीछे बैठा शख्स मुंह पर कपड़ा लपेटे हुए था।
श्याम सिंह श्याम सिंह लखनऊ के विनीतखंड दो में रहता था।