राहुल ने मोदी और जेटली पर साधा निशाना, कहा- दोनों से नहीं हो पाता है काम Featured

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में नया निवेश पिछले 14 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर चले जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के नुकसान की दोनों को परवाह नहीं है। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि चौकीदार और उसके बड़बोले यार दोनों से उनका काम नहीं हो पाता है। एक व्यवस्था संभाल नहीं पाता है। दूसरा अर्थव्यवस्था समझ नहीं पाता है।

उन्होंने कहा कि एक सवालों से डर कर भाग जाता है। दूसरा आकर आम को इमली बताता है। देश का नुक़सान होता जाता है। पर इसमें उनका क्या जाता है?'

Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 1399/63 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक