Google Analytics —— Meta Pixel

रोजगार सृजन पर प्रधानमंत्री का रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय त्रासदी: राहुल Featured

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस' (एनएसएसओ) पर आधारित एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा करने वाले प्रधानमंत्री का रिपोर्ट कार्ड ‘राष्ट्रीय त्रासदी’ के रूप में सामने आया है। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘नौकरी नहीं है। नेता ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था। उनका लीक्ड रिपोर्ट कार्ड राष्ट्रीय त्रासदी के रूप में सामने आया है।’’ 

 

 
 
उन्होंने दावा किया, ‘‘बेरोजगारी की दर 45 वर्षों की सबसे उच्चतम स्तर पर है। 2017-18 में 6.5 करोड़ युवा बेरोजगार थे। नरेंद्र मोदी के जाने का समय आ गया है।’’ गांधी ने जो खबर शेयर की है उसमें दिए गए आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी रही जो पिछले 45 वर्षों के दौरान उच्चतम स्तर है।
Rate this item
(0 votes)

Ads

R.O.NO. 13784/149 Advertisement Carousel

MP info RSS Feed

फेसबुक