ईश्वर दुबे
संपादक - न्यूज़ क्रिएशन
+91 98278-13148
newscreation2017@gmail.com
Shop No f188 first floor akash ganga press complex
Bhilai
Google Analytics —— Meta Pixel
हैदराबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने मंगलवार को भाजपा पर पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हवाई हमले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और कहा कि हताहतों की संख्या को लेकर सिर्फ कयासबाजियां हो रही है लेकिन उस पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख अमित शाह ने रविवार को अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में दावा किया था कि भारतीय वायु सेना के अभियान में 250 आतंकवादी मारे गए।
चिदंबरम ने कहा कि कांग्रेस सशस्त्र बलों पर सवाल नहीं उठा रही है बल्कि इस मुद्दे का ‘‘राजनीतिकरण’’ करने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठा रही है।